{"_id":"5e2209fa8ebc3e4b267f6f2f","slug":"v-allahabad-news-ald2660158164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के शीशे गंदे पाए जाने पर ठेकेदार और फोरमैन पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के शीशे गंदे पाए जाने पर ठेकेदार और फोरमैन पर जुर्माना
विज्ञापन
v
- फोटो : CITY DESK
बसों के शीशे गंदे पाए जाने पर ठेकेदार और फोरमैन पर जुर्माना
प्रयागराज। रोडवेज बसों के शीशे गंदे पाए जाने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने शुक्रवार को बसों का रखरखाव करने वाले ठेकेदार एवं फोरमैन पर जुर्माना लगा दिया। खास बात यह कि जुर्माना तब लगाया गया जब बसें साफ सफाई के बाद वर्कशॉप में बस स्टेशन जाने के लिए तैयार खड़ी थी।
दरअसल रोडवेज के एमडी राजशेखर ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि बसें वर्कशॉप से चकाचक होकर निकले। अगर उसकी साफ सफाई में कहीं कोई कमी है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। राजापुर में रोडवेज के तीन डिपो के वर्कशाप है। शुक्रवार को यहां क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन पहुंचे। यहां लीडर रोड वर्कशॉप में धुलाई के बाद खड़ी बस की जांच की गई तो उसमें अंदर काफी गंदगी पाई गई।
शीशे भी गंदे दिखे। बस की सीटों पर पानी फैला हुआ था, उसे एयर कंप्रेशन मशीन से सुखवाया नहीं गया था। इस दौरान जीरोरोड वर्कशाप में भी साफ सफाई के बाद खड़ी तीन बसों में गंदगी पाई गई। इन बसों की सफाई रोडवेज द्वारा ठेके पर कराई जाती है। इसकी जांच फोरमैन को करनी होती है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ठेकेदार पर एक-एक हजार और फोरमैन पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।