{"_id":"6511e4b678b91ae455088cd7","slug":"uttam-tap-dharma-builds-up-the-individual-by-removing-pride-allahabad-news-c-358-1-pr11002-1100-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: उत्तम तप धर्म घमंड दूर करके व्यक्ति को बनाता है विनम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: उत्तम तप धर्म घमंड दूर करके व्यक्ति को बनाता है विनम्र
विज्ञापन
दिगंबर जैन पंचायती सभा प्रयाग की ओर से जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में सोमवार को दशलक्षण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की विशेष आराधना की गई। इस दौरान मुनि पावन सागर महाराज और पंडित सुनील जैन ने भगवान का अभिषेक किया और विश्व शांति की कामना की।
मुनि पावन सागर महाराज ने बताया कि बिना लक्ष्य का तप भौतिक संपदा दे सकता है, लेकिन आत्मिक संपदा नहीं दे सकता है। सोना तपने के बाद ही खरा सोना बनता है। उसी तरह हम अपने जीवन में श्रद्धा के साथ तप, ध्यान, मंत्र, शास्त्र अध्ययन आदि करके जीवन की सार्थकता को सिद्ध कर सकते हैं। बताया कि उत्तम तप धर्म घमंड को दूर करके व्यक्ति को विनम्र बनाता है। मंदिर में जैन महिला मंडल की ओर से प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। यहां के राजेश कुमार जैन ने बताया कि मंगलवार को उत्तम त्याग धर्म की आराधना की जाएगी।