फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Usman last rites amid tight security, cremation at Bikar Yamuna Ghat in Ghoorpur

Prayagraj : कड़ी सुरक्षा के बीच उस्मान का अंतिम संस्कार, घूरपुर के बीकर यमुना घाट पर हुई अंत्येष्टि

Tue, 07 Mar 2023 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 09:46 PM IST
सार

कौंधियारा के गोंठी गांव में सोमवार भोर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शूटर विजय उर्फ उस्मान की अंत्येष्टि घूरपुर के बीकर यमुना घाट पर मंगलवार शाम की गई। इससे पहले दिन में उस्मान के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

विज्ञापन
Usman last rites amid tight security, cremation at Bikar Yamuna Ghat in Ghoorpur
Prayagraj News : बीकर यमुना घाट पर उस्मान का किया गया अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौंधियारा के गोंठी गांव में सोमवार भोर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शूटर विजय उर्फ उस्मान की अंत्येष्टि घूरपुर के बीकर यमुना घाट पर मंगलवार शाम की गई। इससे पहले दिन में उस्मान के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान घाट पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही।

विज्ञापन


24 फरवरी को उमेश पाल और दो सिपाहियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश और सिपाही संदीप पर पहली गोली चलाने वाले विजय चौधरी उर्फ उस्मान को सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। कागजी कार्यवाही और शव का एक्सरे कराने में देर हो जाने के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। मंगलवार को दिन में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद घूरपुर के बीकर घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही।
विज्ञापन


अधिकारियों ने परिजनों की बात नहीं मानी, बीकर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए विजय उर्फ उस्मान के परिजन उसका अंतिम संस्कार करछना के मनैया गंगा घाट पर करना चाहते थे। लेकिन घर अधिकारी नहीं माने। उन्होंने बीकर घाट पर ही पूरी तैयारी की थी। परिजनों को एक गाड़ी से घाट तक ले जाया गया था। घाट पर उस्मान के परिवार की महिलाओं के साथ दो भाई व पिता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुहानी ने कहा, मानते हैं उन्होंने मारा लेकिन एनकाउंटर नहीं करना चाहिए था

विजय उर्फ उस्मान की पत्नी सुहानी ने कहा है कि मानते हैं कि उन्होंने मारा, लेकिन पुलिस को एनकाउंटर नहीं करना चाहिए था। पुलिस जेल भेज देती। और कोई सजा दे देती, लेकिन खुद जज क्यों बन गई। उसने साफ कहा कि मां-बाप से उसका अब कोई मतलब नहींं। वह ससुराल में रहकर इंसाफ की लड़ाई लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed