फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPTET, MP staff nurse recruitment exam was also compromised

Prayagraj News: यूपीटीईटी, एमपी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में भी लगाई थी सेंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
UPTET, MP staff nurse recruitment exam was also compromised
सिपाही भर्ती पेपर लीक व आरओ/एआरओ प्रकरण में मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा मेजा निवासी राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल पहले भी भर्ती परीक्षाओं में सेंध लगा चुका है। इससे पहले वह यूपी टीईटी के अलावा मप्र की स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक करा चुका है। दोनों मामलों में उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। माना जा रहा है कि उसके पकड़े जाने के बाद पेपर लीक के खेल से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ ने 27 नवंबर 2021 को कौशाम्बी में टीईटी के एक दिन पहले ही परीक्षा के लीक पेपर के साथ रोशन सिंह पटेल को गिरफ्तार किया था। बाद में इसी मुकदमे की विवेचना के क्रम में राजीव नयन का नाम सामने आया जिसमें उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जुलाई 2022 में उसे एसटीएफ ने लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एमपी में वेबसाइट हैक कर आउट कराया था पर्चा
राजीव नयन मप्र में संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2023 में भी सेंध लगा चुका है। सबसे खास बात यह कि पर्चा बनाने वाली कंपनी की वेबसाइट हैक कर उसने पेपर लीक कराया था। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने उसे व उसके साथी पुष्कर को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से नई फॉर्च्यूनर भी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाहर रहता था अभिषेक, कभी-कभी ही आता था गांव
पुलिस भर्ती पेपर लीक प्रकरण में गाजियाबाद से गिरफ्तार अभिषेक शुक्ला निवासी विक्रमपुर सरायममरेज पिछले काफी दिनों से बाहर रहता था। उसकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर गांव वाले भी स्तब्ध थे। उसके पिता ट्रैक्टर चलाते हैं और वह चार भाइयों में छोटा है। उसका एक भाई दिल्ली में रहता है और वह काफी दिनाें तक वहां भी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed