{"_id":"61a38314b28ee4645d3f32a9","slug":"uptet-exam-will-be-held-again-within-a-month-no-fee-will-be-charged-from-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी : एक माह के भीतर फिर होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी : एक माह के भीतर फिर होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क
Sun, 28 Nov 2021 06:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:54 PM IST
सार
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने अभ्यर्थियों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। दोबारा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों ने कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नई तिथि जल्द घोषित होगी।
विज्ञापन
tet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 पेपर लीक होने के चलते निरस्त कर दी गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि रविवार को आयोजित टीईटी परीक्षा के पेपर कुछ जिलों में परीक्षा शुरू होने के पहले ही सोशल मीडिया वायरल हो गए थे। इसके चलते परीक्षा निरस्त कर दी गई। एक माह के भीतर पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों से दोबारा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से शांति व्यवस्था रखने की अपील की है।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए सूबे के सभी जिलों में 2,554 केंद्रों पर थी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 12,91,628 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा थी। इसमें कुल 8,73,553 अभ्यर्थी रहे। दूसरी पाली की परीक्षा सूबे के 1,747 केंद्रों पर होनी थी।
विज्ञापन
जिले में प्राथमिक स्तर में 183 केंद्रों पर 84,117 अभ्यर्थी रहे, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर में 132 केंद्रों पर 59,895 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद पेपर आउट होने की सूचना मिली। इस पर दोनों पाली की परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। एक माह के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित होगी। तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन