फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPTET: 13 members of solver gang arrested in Prayagraj, came to give examination in place of others

यूपीटीईटी : सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, तीन लेखपाल समेत 13 गिरफ्तार

Sun, 23 Jan 2022 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 06:26 PM IST
सार

टीईटी में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर एसओजी टीम सुरागकशी में लगी थी। इसी दौरान जंक्शन के पास 13 संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रवेश पत्र, आधार कार्ड आदि मिले।

विज्ञापन
UPTET: 13 members of solver gang arrested in Prayagraj, came to give examination in place of others
arrest - फोटो : istock

विस्तार

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दौरान रविवार को खुल्दाबाद में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। एसओजी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन लेखपाल समेत गिरोह के 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से आठ सॉल्वर हैं, जो बिहार व झारखंड से मूल अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। गिरफ्तार तीन लेखपाल में से एक मेजा जबकि अन्य दो दूसरे जनपदों में तैनात हैं। पुलिस देर रात तक इनसे पूछताछ में जुटी रही।

विज्ञापन



टीईटी में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर एसओजी टीम सुरागकशी में लगी थी। इसी दौरान जंक्शन के पास 13 संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रवेश पत्र, आधार कार्ड आदि मिले। इनमें से आठ लोगों ने खुद को अभ्यर्थी व अन्य ने अभिभावक बताया। लेकिन जब इनके बताए गए परीक्षा केंद्रों पर जाकर तस्दीक की गई तो पता चला कि इनके कब्जे से बरामद प्रवेश पत्र जाली हैं।

विज्ञापन

बाहर से बुलाया गया था सॉल्वरों को
इसके बाद थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि सभी सॉल्वर गिरोह के सदस्य हैं, जो टीईटी में सेंधमारी करने की तैयारी में थे। पकड़े गए लोगों में से आठ सॉल्वर हैं, जिन्हें बिहार से बुलाया गया था। इनमें से एक गिरोह का सरगना पवन कुमार यादव भी है। पकड़े गए लोगों में तीन लेखपाल भी शामिल हैं और इन्होंने ही पवन के माध्यम से सॉल्वर गिरोह के जरिए परीक्षा में सेंधमारी की तैयारी की थी।

यह हुई बरामदगी
सॉल्वर गिरोह के सदस्यों से बड़ी मात्रा में जाली दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इनमें नौ आधार कार्ड, नौ प्रवेश पत्र, आठ मार्कशीट, 41900 नगद, 14 मोबाइल, एक होंडा सिटी कार और एक बाइक शामिल है।

पकड़े गए गिरोह के सदस्य
1- पवन कुमार यादव निवासी देवंधा, गोड्डा, झारखंड(सरगना, सॉल्वर)
2- गुलशन कुमार निवासी देवंधा, गोड्डा, झारखंड(सॉल्वर)
3- अभिनव सिन्हा निवासी घोसी, जहानाबाद, बिहार(सॉल्वर)
4- मनीष कुमार यादव निवासी नयागांव, बौसी, बांका बिहार(सॉल्वर)
5- शुभम कुमार निवासी देवंधा, गोड्डा, झारखंड (सॉल्वर)
6- विभूति प्रसाद निवासी बौसी, बांका बिहार (सॉल्वर)
7- राणा रंजन निवासी कढैया, शोरबाजार, सहरसा बिहार (सॉल्वर)
8- रंजन कुमार निवासी अमरपुर, बांका, बिहार (सॉल्वर)
9- राहुल यादव निवासी सोहवल, गाजीपुर(चकबंदी लेखपाल, गोरखपुर)
10- राधेश्याम वर्मा निवासी बहरियाबाद गाजीपुर(चकबंदी लेखपाल, गोरखपुर)
11- कमलेश कुमार मौर्य निवासी भेड़ा, लालगंज, मिर्जापुर(चकबंदी लेखपाल, मेजा प्रयागराज)
12- सर्वेश कुमार भट्ट निवासी रुद्रपुर, गोरखपुर(सहयोगी)
13- युगल किशोर निवासी देवंधा, गोड्डा, झारखंड(सहयोगी)

गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में तीन अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें मांडा का जयदीप मौर्या, गाजीपुर का अवधेश और पटना, बिहार का रहने वाला मुन्ना शामिल हैं। तीनों इस खेल में सॉल्वर गिरोह के मददगार हैं, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है।- दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा प्रतियोगी छात्र गिरफ्तार

नैनी में औद्योगिक क्षेत्र में एक सेंटर पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते एक सॉल्वर को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। नैनी में टीईटी प्राथमिक लेवल की परीक्षा में एसटीएफ ने शिवबालक सिंह इंटर कॉलेज बरामार थाना औद्योगिक क्षेत्र परीक्षा केंद्र से विजय बहादुर सरोज पुत्र सट्ठा राम निवासी मीठीपार जिला जौनपुर को गिरफ्तार किया।


इसके पास से कूटरचित प्रवेश पत्र, ओएमआर शीट, प्रवेश पत्र, कूटरचित आधार कार्ड, दीपक कुमार के नाम पर बीटीसी का अंकप्तर, पैनकार्ड और 4500 रुपया नकद बरामद किया गया। छानबीन के दौरान पता चला कि यह मूल अभ्यर्थी दीपक कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी बिट्ठलपुर, केवाई बुजुर्ग थाना सरायममरेज प्रयागराज के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। आरोपी विजय ने बताया कि वह प्रयागराज के सलोरी में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। 35 हजार रुपये में सौदा हुआ था। पांच हजार रुपये एडवांस मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed