फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Assistant Professor recruitment advertisement will be released after the elections

UPPSC : चुनाव के बाद जारी होगा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का विज्ञापन, 300 से अधिक पद भरने की तैयारी

Sun, 02 Jun 2024 02:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 02:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को रिक्त पदों का अधियाचन भी कई माह पहले मिल चुका है। यूपीपीएससी को राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन मिल चुका है।

विज्ञापन
UPPSC Assistant Professor recruitment advertisement will be released after the elections
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लोकसभा चुनाव के बाद विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। आयोग को रिक्त पदों का अधियाचन भी कई माह पहले मिल चुका है। यूपीपीएससी को राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन मिल चुका है। आयोग ने जब जनवरी-2024 में भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था, तभी यह स्पष्ट कर दिया था कि स्क्रीनिंग परीक्षा से संबंधित नियमावली को शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, आयोग ने निर्णय लिया था कि सीधी भर्ती में भी स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक जोड़े जाएंगे। पहले अभ्यर्थियों का चयन केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर होता था और स्क्रीनिंग परीक्षा अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए होती थी। इस व्यवस्था को बदलते हुए आयोग ने तय किया है कि अभ्यर्थी के चयन में स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 फीसदी एवं इंटरव्यू के 25 फीसदी अंक जोड़े जाएंगे और इसी आधार पर मेरिट बनेगी।

विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भी सीधी भर्ती होती रही है लेकिन अब इस भर्ती में भी स्क्रीनिंग परीक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यही वजह है कि स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए नई नियमावली तैयारी की गई है और प्रस्तावित नियमावली को शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। शासन स्तर से नियमावली को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यूपीपीएससी चुनाव के बाद इस भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है।

आयोग जितनी सीधी भर्तियां कराता है, उनमें असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आते हैं। भर्ती में स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक जोड़े जाने की व्यवस्था लागू होने से इस बार अभ्यर्थियों के लिए स्पर्धा काफी कठिन होने जा रही है। वहीं, कई अन्य सीधी भर्तियों में भी स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक चयन का आधार बनेंगे। इससे अन्य भर्तियों में भी अभ्यर्थियों के बीच स्पर्धा बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed