फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Upset over the postponement of elections, candidates locked the association office and staged a sit-in protest.

Prayagraj News: चुनाव टलने पर नाराज प्रत्याशियों ने संघ कार्यालय में जड़ा ताला, धरने पर बैठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Upset over the postponement of elections, candidates locked the association office and staged a sit-in protest.
जिला अधिवक्ता संघ की कार्यालय में प्रदर्शन करते प्रत्याशी और अधिवक्तागण, स्रोत - एसोसिएशन - फोटो : shiv tripathi
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की तिथि बढ़ाने के विरोध में शुक्रवार को प्रत्याशियों और समर्थक अधिवक्ताओं ने संघ कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ कर धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने वर्तमान कार्यकारिणी पर साजिश के तहत चुनाव टालने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा कार्यकारिणी जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में विलंब कर रही है।
विज्ञापन

चुनाव की तिथि 30 जुलाई करने से प्रत्याशियों में नाराजगी है। धरने में पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, बृजेश ओझा, गिरजेश मिश्रा, कृष्ण चंद्र मिश्र ‘बऊ’, कौशलेश सिंह, राममणि शुक्ल समेत कई प्रत्याशी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, जिला अधिवक्ता संघ के वर्तमान अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी, मंत्री बरुण सिंह और एल्डर कमेटी के शीतला प्रसाद मिश्र ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संघ चुनाव कराने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संघ पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव कराने के लिए तैयार था। अब भी निर्धारित तिथियों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने धरने पर बैठे प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं से अपील की कि वे संघ कार्यालय पर लगाया गया ताला खोलकर चाबी कर्मचारियों को सौंप दें। अधिवक्ताओं के सहयोग से ही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed