{"_id":"615b2bda8ebc3e09d6726744","slug":"upsessb-results-of-tgt-2021-will-be-announced-soon-the-results-of-written-examination-of-remaining-subjects-of-pgt-will-also-come-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSESSB : टीजीटी-2021 के परिणाम जल्द होंगे घोषित, पीजीटी के शेष विषयों की लिखित परीक्षा के रिजल्ट भी सप्ताह आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSESSB : टीजीटी-2021 के परिणाम जल्द होंगे घोषित, पीजीटी के शेष विषयों की लिखित परीक्षा के रिजल्ट भी सप्ताह आएंगे
Mon, 04 Oct 2021 09:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : UPSESSB
- फोटो : prayagraj
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से पीजीटी-2021 के 12 विषयों के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनका साक्षात्कार आज से शुरू हो रहा है। जबकि शेष 11 विषयों के लिखित परीक्षा का परिणाम भी इसी सप्ताह घोषित होने की संभावना होगा। परिणाम घोषित होने के बाद दस दिनों बाद चयन बोर्ड साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू करेगा। साथ ही टीजीटी-2021 के अंतिम परिणाम भी जल्द ही घोषित होंगे। चयन बोर्ड को टीजीटी-पीजीटी -2021 की भर्ती प्रक्रिया 31 अक्तूबर से पहले पूरी करनी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी यानी प्रवक्ता भर्ती के लिए साक्षात्कार पांच से 20 अक्तूबर तक चलेगा। इंटरव्यू में 12 विषयों की लिखित परीक्षा के परिणाम में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को शामिल होना है। भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, कला, तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान एवं संगीत वादन का साक्षात्कार पांच से 14 अक्तूबर और संस्कृत एवं रसायन विज्ञान के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 16 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर के अनुसार साक्षात्कार तिथि एवं समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। पहले बैच का साक्षात्कार सुबह आठ बजे और दूसरे बैच का साक्षात्कार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। साक्षात्कार के लिए रिपोर्टिंग का अंतिम समय क्रमश: सुबह 11 बजे एवं अपराह्न तीन बजे निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पत्र चयन बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करना है। साक्षात्कार में आने वाले अभ्यर्थियों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंकसुधार परीक्षा संपन्न, इसी माह घोषित होगा परिणाम
प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल 2021 की अंकसुधार परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार को संपन्न होगी। परीक्षा 18 अक्तूबर को शुरू हुई थाी। जिले में यह आठ केंद्रों पर संपन्न हुई। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 9 अक्तूबर से शुरू होगा। इसी माह के अंतिम सप्ताह में परिणाम भी घोषित होने की संभावना है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटमीडिएट की बोर्ड परीक्षा-2021 के परिणाम 31 जुलाई को घोषित किए गए थे। परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अंक कम मिलने को लेकर आपत्ति की थी। बोर्ड की ओर से पहले ग्रीवांस सेल के जरिए अभ्यर्थियों से आपत्ति ली गई थी। लेकिन बाद में अंकसुधार परीक्षा आयोजित की गई।