फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSESSB: Application sought for all 10 members in the selection board

यूपीएसईएसएसबी : चयन बोर्ड में सभी 10 सदस्यों के लिए मांगा गया आवेदन 

Mon, 18 Apr 2022 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 10:02 PM IST
सार

सूबे के 45 सौ अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती माध्यिमक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड करता है। आठ अप्रैल को चयन बोर्ड के पांच सदस्यों का कार्यकाल एक साथ पूरा हो गया है। इससे चयन बोर्ड में एक भी सदस्य नहीं रह गए।

विज्ञापन
UPSESSB: Application sought for all 10 members in the selection board
शिक्षा सेवा चयन बोर्ड - फोटो : UPSESSB

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पिछले कई सालों में एक साथ पहली बार रिक्त दस सदस्यों के पद के लिए आवेदन मांगा गया है। सदस्यों की नियुक्ति के बाद सूबे के सहायता प्राप्त माध्यिमक विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती में तेजी आएगी। सदस्य विहीन होने से चयन बोर्ड में सभी कम ठप पड़ा था। ऐसे में उम्मीद है कि सदस्यों की नियुक्ति के बाद जल्द ही टीजीटी-पीजीटी की नई भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। 

विज्ञापन



सूबे के 45 सौ अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती माध्यिमक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड करता है। आठ अप्रैल को चयन बोर्ड के पांच सदस्यों का कार्यकाल एक साथ पूरा हो गया है। इससे चयन बोर्ड में एक भी सदस्य नहीं रह गए। इसके चलते चयन बोर्ड में कामकाज ठप पड़ गया था। उपसचिव अतुल कुमार की ओर से चयन बोर्ड में सदस्य के दस पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
विज्ञापन



इनका कार्यकाल दो वर्ष या अधिकतम 62 साल की आयु तक जो भी पहले पूर्ण होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई है। इसके  बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। दो ऐसे व्यक्ति होंगे, जो ऐसे शिक्षाविद हो, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया हो। दो ऐसे व्यक्ति होंगे जो राज्य सरकार की राय में, राज्य शिक्षा सेवा के ऐसे उत्कृष्ट अधिकारी हों या रहे हो, जो अपर निदेशक के निमभन पंक्ति के न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed