फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSC chairman and Basic Education Council Secretary blackmailed

यूपीएससी चेयरमैन और बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को मिली फोन पर धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 23 Nov 2019 04:36 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 23 Nov 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
UPSC chairman and Basic Education Council Secretary blackmailed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ प्रभात कुमार और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रुबी सिंह को फोन पर धमकी और बदसलूकी किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बार-बार फोन करने के बाद भी फोन कॉल रिसीव न करने पर अंजान शख्स द्वारा मैसेज भेजकर धमकी और गालियां दी गई हैं। 

विज्ञापन


दिलचस्प बात ये है कि यूपी लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ प्रभात कुमार और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रुबी सिंह को एक ही फोन नंबर से धमकी और गालियां दी गईं हैं। वहीं इस मामले में यूपीपीएससी चेयरमैन की शिकायत पर पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जबकि, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रुबी सिंह भी मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कह रही हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को यूपी लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रुबी सिंह को अलीगढ़ के एक शख्स ने कई बार फोन किया, लेकिन अनजान नंबर से लगातार आ रही कॉल रिसीव न किए जाने पर उसने आपत्तिजनक मैसेज भेजकर धमकी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रुबी सिंह के मुताबिक शुक्रवार शाम पांच बजकर नौ मिनट पर उन्हें फोन कॉल आया था। उस समय वे आफिस में मीटिंग कर रही थीं। इसलिए फोन को पांच बार उन्होंने काट दिया, लेकिन एक ही नंबर से कुल 28 बार उन्हें फोन किया गया। 

उनके द्वारा फोन नंबर को ब्लॉक करने पर उनके दूसरे नंबर पर उन्हें कॉल की गई और फोन करने वाले शख्स ने खुद को भाजपा का नेता बताते हुए अलीगढ़ में ही एक म्युचुअल ट्रांसफर की सिफारिश की। लेकिन सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने म्युच्युल ट्रांसफर करने में असमर्थता जतायी। 

उन्होंने कहा कि जल्द सरकार की इस मामले में नीति आने वाली है और उसी के तहत ही ट्रांसफर किया जायेगा। उसके बाद उस व्यक्ति ने कुल सात मैसेज किये। जिसमें कई मैसेज में गन्दे शब्दों को इस्तेमाल करने के साथ गालियां भी दी गई हैं। वहीं इस हाईप्रोफाइल मामले के संज्ञान में आते ही एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। 

एसएसपी के मुताबिक फोन कॉल और मैसेज करने वाला ब्यक्ति फिलहाल फोन नहीं उठा रहा है। एसएसपी के मुताबिक आरोपी का नाम शाकिर अली है और उसकी पहचान के लिए पुलिस की एक टीम भी अलीगढ़ रवाना कर दी गई है। एसएसपी ने मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed