फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP's first passenger convenience center started at Prayagraj Junction

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर शुरू हुआ यूपी का पहला यात्री सुविधा केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
UP's first passenger convenience center started at Prayagraj Junction
प्रयागराज जंक्शन उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा स्टेशन हो गया है, जहां अब यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर लगेज ट्रॉली आदि की व्यवस्था मिलेगी। यह सुविधा यात्रियों को जंक्शन पर खोले गए यात्री सुविधा केंद्र के माध्यम से मिलेगी। इसका शुभारंभ सोमवार की शाम को भाजपा सांसद प्रवीण पटेल ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि रेलवे द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। 2014 के पूर्व रेलवे स्टेशनों का हाल बेहाल था। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद स्टेशनों और ट्रेनों की तस्वीर बदल गई। कहा कि यात्री सुविधा केंद्र के माध्यम से यात्रियों को तमाम जरूरी सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

एक ही काउंटर से यात्रियों को लगेज ट्रॉली, व्हील चेयर, ओटीसी दवाएं, सेनेटरी पैड, डायपर, गर्म दूध आदि उपलब्ध हो जाएगा। बता दें, उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के 19 स्टेशनों पर यात्री सुविधा केंद्र खोले जाने हैं। इसकी शुरुआत प्रयागराज जंक्शन से हुई है। अब प्रयागराज छिवकी पर इसे खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इसे खोला जाएगा। बाद में अन्य 15 स्टेशनों पर इसे खोला जाएगा। प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड के मुख्य हॉल और सिविल लाइंस साइड के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर यात्रियों को सुविधा केंद्र का लाभ मिलेगा। वहां काउंटर के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाएं एवं शुल्क का भी उल्लेख कर दिया गया है।
उद्घाटन के अवसर पर स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, सुबोध सिंह, सुविधा केंद्र के संचालक बद्रीश शुक्ला, मनीष शुक्ला, महेंद्र गोयल, मनोज अग्रवाल, राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यात्री सुविधा केंद्र से मिलेंगी यह सुविधाएं
एनसीआर के प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन समेत 19 रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा केंद्र का संचालन रिस्पांस कार्गो मूवर्स नाम की एजेंसी को दिया है। इस सुविधा केंद्र के माध्यम से टैक्सी सेवा, होटल, रिटायरिंग रूम, टूर पैकेज बुकिंग, यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग, आईआरसीटीसी के माध्यम से खाना ऑर्डर, पानी, ओटीसी दवाएं, सेनेटरी पैड, डायपर, गर्म दूध आदि की सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। यहां व्हील चेयर और लगेज ट्रॉली का शुल्क 150 और 250 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed