फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPRTOU: Permission sought to start admission process of B.Ed specific education in open university

UPRTOU : मुक्त विवि में बीएड विशिष्ट शिक्षा की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने मांगी अनुमति

Sun, 19 Jun 2022 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 09:52 PM IST
सार

मुक्त विश्वविद्यालय में भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) नई दिल्ली द्वारा बीएड (विशिष्ट शिक्षा) दूरस्थ माध्यम के लिए जारी संशोधित मानक एवं विनियम 2021 के अनुरूप पाठ्यक्रम का संचालन नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन
UPRTOU: Permission sought to start admission process of B.Ed specific education in open university
यूपीआरटीओयू लोगो - फोटो : UPRTOU

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 की बीएड विशिष्ट शिक्षा की प्रवेश प्रक्रिया पुन: शुरू करने के लिए राष्ट्रीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) को पत्र लिखा है। मानक के अनुरूप पाठ्यक्रम का संचालन न होने के कारण विश्वविद्यालय में बीएड विशिष्ट शिक्षा की तकरीबन 385 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया फंस गई है।

विज्ञापन



मुक्त विश्वविद्यालय में भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) नई दिल्ली द्वारा बीएड (विशिष्ट शिक्षा) दूरस्थ माध्यम के लिए जारी संशोधित मानक एवं विनियम 2021 के अनुरूप पाठ्यक्रम का संचालन नहीं किया जा रहा था। इसके बावजूद इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 31 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। मुक्त विवि के प्रदेश में बीएड विशिष्ट शिक्षा की 500 सीटें और 10 सेंटर हैं। प्रत्येक सेंटर को 50-50 सीटें आवंटित हैं। इनमें से तीन सेंटर बंद हो चुके हैं, सो इस बार 350 सीटें ही बची हैं और इनके अलावा ईडब्ल्यूएस की 35 सीटें हैं।

विज्ञापन

ऐसे में कुल 385 सीटों पर प्रवेश के लिए मुक्त विवि ने प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन आरसीआई की आपत्ति के बाद विश्वविद्यालय को तत्काल प्रभाव से प्रवेश प्रक्रिया रोकनी पड़ गई और वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही को भी अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया। अब मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से आरसीआई को पत्र भेजकर पाठ्यक्रम के संचालन की अनुमति मांगी गई है।


विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. पीपी दुबे के अनुसार आरसीआई को पत्र भेजकर आग्रह किया गया है कि फिलहाल इस वर्ष के लिए पाठ्यक्रम के संचालन की मंजूरी प्रदान कर दी जाए। इस दौरान मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ माध्यम के लिए जारी संशोधित मानक एवं विनियम 2021 के तहत सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर लेगा। रजिस्ट्रार का कहना है कि आरसीआई से मंजूरी मिलने के बाद बीएड विशिष्ट शिक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया पुन: बहाल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed