{"_id":"5f7de2888ebc3e9ba32654b4","slug":"uprtou-online-admission-application-will-be-recieved-till-15th-october-city-desk-news-ald288295499","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश 15 अक्टूबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश 15 अक्टूबर तक
Thu, 08 Oct 2020 02:40 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
यूपीआरटीओयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने विभिन्न केंद्रों से आ रही केंद्र समन्वयकों एवं छात्रों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया है। प्रवेशार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पोर्टल पर जाकर छात्र सीधे ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।
कोरोना महामारी के बीच प्रदेश के सभी 12 क्षेत्रीय केंद्रों प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, झांसी, कानपुर, आगरा, मेरठ, आजमगढ़, लखनऊ, बरेली तथा नोएडा केंद्र पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन प्रवेश शिक्षार्थियों के लिए मददगार सिद्ध हो रही है। इस सत्र से बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम, पत्रकारिता एवं जनसंचार, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, योग, बीसीए, वेब टेक्नोलॉजी, डेयरी उद्योग, पंचायती राज, अंत्योदय, एकात्म मानववाद, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, जैविक खेती, बागवानी, फॉरेंसिक साइंस तथा कोविड-19 आदि कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की है।
एमबीए, एमसीए में प्रवेश के 15 अक्तूबर तक कराएं पंजीकरण
चालू शैक्षिक सत्र में एमबीए एवं एमसीए में प्रवेश के इच्छुक प्रवेशार्थियों के पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी है। एमबीए एवं एमसीए में इस बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन न करके निर्धारित शैक्षिक योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। शिक्षार्थी वेबसाइट व वेबलिंक पर पंजीकरण कराते हुए प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं।