फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPRTOU : 336 research books of open university online, thesis uploaded till the year 2009

UPRTOU : मुक्त विवि के 336 शोध ग्रंथ हुए ऑनलाइन, वर्ष 2009 तक की थीसिस अपलोड

Mon, 11 Jul 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 09:38 PM IST
सार

मुक्त विवि ने वर्ष 2009 तक के शोध ग्रंथों को ऑनलाइन अपलोड किया है। इसके बाद मुक्त विश्वविद्यालय में पीएचडी की पढ़ाई बंद हो गई थी। वर्ष 2021 से यूजीसी रेगुलेशन 2016 के तहत रेगुलर मोड में पीएचडी की पढ़ाई दोबारा शुरू हुई।

विज्ञापन
UPRTOU : 336 research books of open university online, thesis uploaded till the year 2009
यूपीआरटीओयू लोगो - फोटो : UPRTOU

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने 336 शोध ग्रंथ (थीसिस) शोध गंगा पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। ऐसे में अब देश-विदेश में बैठे लोग थीसिस को ऑनलाइन देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर नए शोधार्थी इसकी मदद से अपने शोध को और बेहतर बना सकते हैं। ग्रामीण अंचल में रहने वाले उन छात्रों को भी इसका काफी फायदा मिलेगा, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा तो है लेकिन बेहतर संसाधन उपलब्ध न हो पाने के कारण वे शोध पत्रों के अध्ययन से वंचित रह जाते हैं।

विज्ञापन



मुक्त विवि ने वर्ष 2009 तक के शोध ग्रंथों को ऑनलाइन अपलोड किया है। इसके बाद मुक्त विश्वविद्यालय में पीएचडी की पढ़ाई बंद हो गई थी। वर्ष 2021 से यूजीसी रेगुलेशन 2016 के तहत रेगुलर मोड में पीएचडी की पढ़ाई दोबारा शुरू हुई, जिसके बाद मुक्त विश्वविद्यालय से वर्ष 2009 तक पीएचडी करने वालों की थीसिस को शोध गंगा पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन



मुक्त विश्वविद्यालय के उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राम जनम मौर्या बताते हैं कि कुलपति से निर्देश मिलने के बाद यूजीसी के अनुषांगिक संगठन इनफ्लिवनेट सेंटर से संपर्क किया गया और वहां से मंजूरी मिलने के बाद छह माह के भीतर 14 विषयों के 336 शोध ग्रंथ ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए। अब देश-विदेश में बैठे लोग ऑनलाइन माध्यम से इन शोध ग्रंथों को देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



‘थीसिस ऑनलाइन होने से नए शोधार्थियों को रिसर्च में आसानी होगी। आने वाले समय में मुक्त विश्वविद्यालय में होने वाले सभी शोधों से संबंधित थीसिस ऑनलाइन अपलोड की जाती रहेगी।’ - प्रो. सीमा सिंह, कुलपति, मुक्त विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed