फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPRTOU 26 gold medals awarded and 30,886 learners received degrees at the Open University convocation cerem

UPRTOU : राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा- आधुनिक बनें लेकिन संस्कृति और परंपराओं से न टूटे रिश्ता

Fri, 17 Jul 2026 01:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jul 2026 01:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। इस दौरान 30886 शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।

विज्ञापन
UPRTOU 26 gold medals awarded and 30,886 learners received degrees at the Open University convocation cerem
मुक्त विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से सम्मान प्राप्त करतीं प्रो. एके मलिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के 21वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को मुख्य अतिथि पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने युवाओं से आधुनिक तकनीक अपनाने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं बल्कि ज्ञान और संस्कारों के साथ नई यात्रा की शुरुआत है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक सीखना समय की आवश्यकता है लेकिन यदि युवा अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से दूर हो जाएंगे तो उनका व्यक्तित्व अधूरा रह जाएगा।

संगमनगरी केवल तीर्थ नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता, ज्ञान और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। महादेवी वर्मा, निराला और सुमित्रानंदन पंत जैसे साहित्यकारों ने इस धरती को गौरवान्वित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन के जीवन मूल्यों को अपनाने की अपील की।

विज्ञापन
समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। इस दौरान 30,886 शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 17,788 छात्र और 13,098 छात्राएं शामिल रहीं। विभिन्न विद्याशाखाओं के मेधावी विद्यार्थियों को 26 स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इनमें 20 स्वर्ण पदक छात्राओं और छह स्वर्ण पदक छात्रों ने अपने नाम किए। कुलाधिपति स्वर्ण पदक अंबेडकर नगर के देव इंद्रावती महाविद्यालय अध्ययन केंद्र की बीएससी की छात्रा रम्या सिंह को दिया गया। रम्या की अनुपस्थिति में उनकी मां ने पदक ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

स्नातकोत्तर वर्ग में सात विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक

स्नातकोत्तर वर्ग में सात विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिए गए। इनमें एमए (पत्रकारिता व जनसंचार) के शोभित मौर्या, एमए (समाजशास्त्र) की श्रेया यादव, एम.कॉम की रिदम पांडेय, एमसीए के राहुल कुमार मिश्रा, एमए (शिक्षाशास्त्र) की कुमारी दीपिका राठौर, एमएससी (जैव रसायन) की हया मतलूब और एमएससी (फूड एंड न्यूट्रीशन) की तान्या त्यागी शामिल रहीं। वहीं, स्नातक वर्ग में छह टॉपर्स को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इनमें बीए की सरिता वर्मा और आकृति पटेल, बीकॉम की मरियम खानम शाहिद खान, बीएड (विशिष्ट शिक्षा) के जितेंद्र कुमार जायसवाल, बीएससी की रम्या सिंह व बीएससी ह्यूमन न्यूट्रीशन के कुशाग्र सिंह शामिल रहे।

UPRTOU 26 gold medals awarded and 30,886 learners received degrees at the Open University convocation cerem
राजर्षि टंडन मुक्त विवि के दीक्षांत समारोह में उपस्थित उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

स्नातक वर्ग में छह टॉपर्स को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इनमें बीए की सरिता वर्मा और आकृति पटेल, बीकॉम की मरियम खानम शाहिद खान, बीएड (विशिष्ट शिक्षा) के जितेंद्र कुमार जायसवाल, बीएससी की रम्या सिंह और बीएससी ह्यूमन न्यूट्रीशन के कुशाग्र सिंह शामिल रहे।

समारोह में विश्वविद्यालय के गोद लिए गए गांवों के प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित खेल, निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला व कहानी कथन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित भारतीय शास्त्रीय व लोक गायिका मालिनी अवस्थी रहीं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षार्थी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

UPRTOU 26 gold medals awarded and 30,886 learners received degrees at the Open University convocation cerem
राजर्षि टंडन मुक्त विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, कैबिनेट मंत्री नंदी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता भी सम्मानित

समारोह में विवि के गोद लिए गए गांवों के प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित खेल, निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला व कहानी कथन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed