फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uproar over teenager's death at hospital; allegations of negligence in treatment.

Prayagraj News: अस्पताल में किशोरी की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Uproar over teenager's death at hospital; allegations of negligence in treatment.
क्षेत्र स्थित महक अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। शनिवार सुबह आठ बजे परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। करीब 12 बजे पुलिस के आश्वासन पर परिजन शव को लेकर घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


मऊआइमा के महरौंडा गांव निवासी जुबैर अहमद की बहन चांद तारा की शादी फूलपुर के पारस का पूरा बीबीपुर उग्रसेनपुर निवासी जावेद अख्तर के साथ हुई है। जावेद अख्तर की 13 वर्षीय बेटी फिजा बानो की तबीयत खराब होने पर बुधवार को मऊआइमा के महमदपुर सराय अली स्थित ब्लॉक चौराहे के पास महक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


पिता जावेद अख्तर के अनुसार, शुक्रवार को चिकित्सकों ने फिजा को खून की कमी बताई। आरोप है कि खून चढ़ाने के दौरान फिजा के शरीर में ऐंठन होने लगी। परिजनों ने चिकित्सकों को यह बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद अख्तर का आरोप है कि शुक्रवार देर रात चिकित्सक फिजा को देखे बिना अस्पताल से चले गए। आधी रात उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में मौजूद एक युवक ने उसे इंजेक्शन लगाया तो हालत और बिगड़ गई।
इसके बाद परिजन किशोरी को फाफामऊ के निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजन शव लेकर मऊआइमा स्थित अस्पताल पहुंचे। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों ने इलाज के नाम पर रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया। पुलिस के समझाने पर दोपहर करीब 12 बजे वह शव लेकर गांव चले गए। इस दौरान फिजा की मां चांद तारा, पिता जावेद अख्तर, बड़े भाई परवेज बच्ची के शव से लिपटकर रोते रहे।
महक अस्पताल के संचालक डॉ. कामरान का कहना है कि किशोरी की हालत भर्ती करते वक्त ही नाजुक थी। हालत बिगड़ते पर फाफामऊ रेफर किया गया था। रास्ते में फिजा की मौत हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों के ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं।




मऊआइमा थाना के प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed