फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uproar over DAP fertilizer in Phulpur, two sides fight

Prayagraj News: फूलपुर में डीएपी खाद को लेकर हंगामा, दो पक्षों में मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Uproar over DAP fertilizer in Phulpur, two sides fight
फूलपुर क्षेत्र के परासिनपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर शनिवार सुबह डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह आठ बजे से ही किसान लंबी कतार में खड़े हो गए। भीड़ बढ़ने पर धक्कामुक्की और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को बिगड़ते देख समिति इंचार्ज संदीप यादव और अध्यक्ष ने फूलपुर थाने जाकर सुरक्षा बल की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी ने मौके पर एक एसआई और एक कांस्टेबल को भेजा। पुलिस बल की मौजूदगी में समिति इंचार्ज ने किसानों को शांत कराया और खाद वितरण शुरू किया। इस दौरान करीब 200 बोरी डीएपी खाद की बिक्री की गई। आरोप है कि जैसे ही पुलिस फोर्स वहां से हटी, दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और मारपीट हो गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी, जिस पर फिर से पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हंगामे के बाद समिति इंचार्ज संदीप यादव ने खाद बिक्री बंद कर दी और कहा कि जब तक पुलिस बल स्थायी रूप से नहीं तैनात किया जाता, तब तक बिक्री नहीं होगी।
विज्ञापन

इन दिनों किसानों को सरसों, आलू, मटर और गेहूं की बुआई के लिए डीएपी खाद की अत्यधिक आवश्यकता है। किसानों का आरोप है कि समितियों के कुछ संचालक खाद की कालाबाजारी कर व्यापारियों को ऊंचे दामों पर बेच देते हैं, जिससे वास्तविक किसानों को खाद के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -
फूलपुर के ज्यादातर साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध है। भीड़ बढ़ने के चलते परासिनपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर किसानों ने आपस में मारपीट कर लिया तो सचिव ने बिक्री बंद कर दिया।
- श्यामधर, एडीओ कोऑपरेटिव फूलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed