फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uproar on the insistence of the funeral in front of the accused's house

आरोपियों के घर के सामने अंतिम संस्कार की जिद पर हुआ हंगामा

Sat, 22 Feb 2020 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar on the insistence of the funeral in front of the accused's house
औद्योगिक क्षेत्र के अजबईया गांव में पोस्टमार्टम के बाद मारे गए युवक का शव पहुंचने पर हंगामा कर रह - फोटो : NAINI
आरोपियों के घर के सामने अंतिम
विज्ञापन

संस्कार की जिद पर हुआ हंगामा
0 सिर में गंभीर चोट लगने के कारण गई महेश की जान
नैनी (संवाद)। महेश के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया, जिसमें सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत की पुष्टि हुई। देर शाम शव लेकर घर पहुंचे परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। पुलिस भी मौजूद थी। इस बीच महेश के घर की महिलाएं आरोपियों के घर के सामने ही उसका अंतिम संस्कार करने की जिद करने लगीं। इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया। महिलाएं मानने को तैयार नहीं थी। मौके पर पहुंचे सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने समझाबुझाकर उन्हें शांत किया। गांव के पास पंचवटी घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया।
बाबा महेश उर्फ शक्तिमान पांच भाइयों एवं एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता की मौत हो चुकी थी। मां गंगा देवी घर की मुखिया हैं। परिजनों ने बताया कि उसकी मई में शादी होने वाली थी। सगाई की रस्म हो गई थी। बस शादी की तारीख पक्की होनी थी। बाबा उर्फ महेश और उसका बड़ा भाई राजेश दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के थे। राजेश तो औद्योगिक क्षेत्र थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। महेश उर्फ बाबा पर भी गैंगस्टर एक्ट व हत्या के मुकदमे हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2009 में ट्रिपल मर्डर और वर्ष 2015 में एक हत्या हुई थी। दोनों मामलों में आरोपी थे, फिलहाल जमानत पर थे।
विज्ञापन

जल्दबाजी में की शादी, तड़के विदाई
नैनी। जनवासे में आर्केस्ट्रा में महेश की हत्या के बाद शादी की सारी रस्म रुक गई थी। घराती-बाराती दोनों डरे सहमे थे। अधिकांश बाराती तो भाग गए थे। इस बीच मौके पर पहुंचे सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने लड़की की शादी कराई। भोर में पांच बजे ही दुल्हन की विदाई करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में स्टेज पर चढ़कर नाचने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सिर में चोट लगने से महेश की मौत हो गई। स्टेज के वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आशुतोष तिवारी, सीओ, करछना

औद्योगिक क्षेत्र के अजबईया गांव में पोस्टमार्टम के बाद मारे गए युवक का शव पहुंचने पर हंगामा कर रह

औद्योगिक क्षेत्र के अजबईया गांव में पोस्टमार्टम के बाद मारे गए युवक का शव पहुंचने पर हंगामा कर रह- फोटो : NAINI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed