UPPSC : आयोग को जल्द मिलेंगे चार नए सदस्य, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
यूपीपीएससी में सदस्य के आठ पद हैं। इनमें से तीन पद खाली हैं, जिनके लिए दिसंबर-2022 में आवेदन लिए जा चुके हैं। आयोग के सदस्य रामजी मौर्या का कार्यकाल चार जून को पूरा होने जा रहा है। इसके बाद चौथा पद भी खाली हो जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को जल्द ही चार नए सदस्य मिलने वाले हैं। चार जून को रिक्त होने जा रहे सदस्य के चौथे पद पर नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग ने आवेदन मांग लिए हैं।
यूपीपीएससी में सदस्य के आठ पद हैं। इनमें से तीन पद खाली हैं, जिनके लिए दिसंबर-2022 में आवेदन लिए जा चुके हैं। आयोग के सदस्य रामजी मौर्या का कार्यकाल चार जून को पूरा होने जा रहा है। इसके बाद चौथा पद भी खाली हो जाएगा। इसी के मद्देनजर कार्मिक विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आवेदन की प्रक्रिया एक जून से शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। आवेदन का प्रारूप और विज्ञापन का विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।