Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC will provide an opportunity to correct errors in applications.

Prayagraj News: आवेदन की त्रुटियों में सुधार का मौका देगा यूपीपीएससी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
UPPSC will provide an opportunity to correct errors in applications.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. एके वर्मा ने बृहस्पतिवार को अहम बैठक की। इस बैठक में आयोग की लंबित और प्रचलित चयन प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न पदों के परिणामों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में आयोग ने एक महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय भी लिया। इसके तहत परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन करते समय मानवीय भूल से हुई त्रुटियों को सुधारा जा सकेगा। ये त्रुटियां नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि और प्राप्तांक/पूर्णांक से संबंधित हो सकती हैं।
विज्ञापन

चयन परिणाम घोषित होने की तिथि से पहले तक अभ्यर्थी शपथ-पत्र के माध्यम से साक्ष्य सहित प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उनके अनुरोध पर विचार करते हुए आवश्यक संशोधन या सुधार किया जाएगा। यह निर्णय दो अगस्त 2024 के आयोग के आदेश के आधार पर अभ्यर्थन निरस्त किए जाने के विरुद्ध दायर याचिकाओं और प्रत्यावेदनों के क्रम में लिया गया है। बैठक में डॉ. राम प्यारे, विपिन कुमार सिंह, डॉ. सुधीर प्रकाश, डॉ. अनुपम पांडेय और मेजर जनरल मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 21 नवंबर को आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत के सेवानिवृत्त होने के बाद आयोग के वरिष्ठतम सदस्य डॉ. एके वर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम देख रहे थे, लेकिन चार दिन बाद राज्यपाल की ओर से उन्हें औपचारिक रूप से कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नए अध्यक्ष आलोक सिंह के कार्यभार ग्रहण करने तक डॉ. एके वर्मा ही कार्यवाहक अध्यक्ष रहेंगे।

नए अध्यक्ष के लिए अहम भर्तियां पूरी करना चुनौती
प्रयागराज। आईपीएस आलोक सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए अध्यक्ष के समक्ष कई अहम भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करना और परिणाम जारी करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। पीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार भी हो चुका है लेकिन अंतिम परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो सका है। अभ्यर्थियों को इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed