फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: UPPSC released the exam calendar of the year 2021

UPPSC : यूपीपीएससी ने जारी किया वर्ष 2021 का परीक्षा कैलेंडर, प्रारंभिक परीक्षा 13 जून को

Fri, 15 Jan 2021 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Jan 2021 07:43 PM IST
सार

यूपीपीएसी का वर्ष 2021 का परीक्षा कैलेंडर

परीक्षा का नाम - आयोजन की तिथि
  • पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2020 - 21 जनवरी से
  • एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा, 2020 - 13 फरवरी से
  • विधीक्षण अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2020 - 21 मार्च
  • प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2020 - 17 अप्रैल
  • प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2019 - 23 मई
  • सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2020 - 30 मई
  • पीएससी एवं एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2021 - 13 जून
  • प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा, 2020 - 20 जून
  • संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा, 2020 - 10 जुलाई से
  • यूनानी चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2018 - 25 जुलाई
  • आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा, 2021 - एक अगस्त
  • पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2021 - तीन अक्तूबर से 
  • एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा, 2021 - 22 अक्तूबर से
  • सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा, 2020 - 13 नवंबर से
  • प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा, 2020 - चार दिसंबर
  • आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा, 2021 - 18 दिसंबर से

विज्ञापन
UPPSC: UPPSC released the exam calendar of the year 2021
uppsc

विस्तार

इस बार पीसीएस-2021 की प्रारंभिक परीक्षा 13 जून को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस वर्ष कुल 16 परीक्षाएं कराएगा। आयोग ने शुक्रवार को वर्ष 2021 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया। कैलेंडर में सबसे ऊपर पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा को शामिल किया गया है, जो इस साल की पहली परीक्षा होगी।
विज्ञापन


अयोग ने अपने कैलेंडर में सिर्फ उन्हीं भर्तियों को शामिल किया है, जिनके लिए पदों के अधियाचन मिल चुके हैं। ऐसे में वर्ष 2021 में कैलेंडर में जितनी परीक्षाएं शामिल की गईं हैं, उनके अतिरिक्त ळ्भी परीक्षाएं कराई जाएंगी। अधियाचन मिलने पर उनसे संबंधित भर्ती के विज्ञापन अलग-अलग समय में जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कैलेंडर से इतर बड़ी संख्या में सीधी भर्ती की परीक्षाएं भी आयोजित की जा सकती हैं। 
विज्ञापन

पीसीएस-जे, एलटी ग्रेड का नहीं मिला अधियाचन
आयोग के वर्ष 2021 के परीक्षा कैंलडर में इस बार भी पीसीएस-जे परीक्षा को स्थान नहीं मिला है। साथ ही कैलेंडर में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा को भी शामिल नहीं किया गया है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि पीसीएस-जे और एलटी ग्रेड शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए अभी अधियाचन नहीं मिला है। अधियाचन मिलने पर ये परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed