Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Six types of recruitments of the commission will be done through screening examination and interview

UPPSC: स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू से होंगी आयोग की छह प्रकार की भर्तियां, बदलाव की पूरी जानकारी वेबसाइट पर

Sun, 31 Dec 2023 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 02:01 AM IST
सार

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि छह प्रकार की भर्तियां स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होंगी, जबकि नौ प्रकार की भर्तियां सिर्फ इंटरव्यू के माध्यम से की जाएंगी।

विज्ञापन
UPPSC: Six types of recruitments of the commission will be done through screening examination and interview
UPPSC - फोटो : UPPSC Website

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बड़ा बदलाव करते हुए तय किया है कि सीधी भर्ती में अब स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक भी जुड़ेंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि छह प्रकार की भर्तियां स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होंगी, जबकि नौ प्रकार की भर्तियां सिर्फ इंटरव्यू के माध्यम से की जाएंगी।

विज्ञापन


यूपीपीएससी की वेबसाइट पर विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित जानकारी दी गई है। इनमें कुछ ऐसी भर्तियां हैं, जो केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होनी हैं, कुछ लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से, जबकि कुछ अन्य प्रकार के पदों पर चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर होना है। आयोग जो भर्तियां स्क्रीनिंग परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से करेगा, उनमें स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 फीसदी अंक और इंटरव्यू के 25 फीसदी अंक मेरिट में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


इन भर्तियों में सहायक रेडियाे अधिकारी, प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज, खान अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, यूनानी मेडिकल अधिकारी और आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारी के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अभी तक स्क्रीनिंग परीक्षा तो होती थी लेकिन उसके अंक नहीं जोड़े जाते थे। अभ्यर्थी का चयन केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर होता था। स्क्रीनिंग परीक्षा छंटनी के लिए होती थी। अब स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 फीसदी अंक हो जाने के कारण इसका महत्व बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिन नौ प्रकार के पदों पर केवल इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती की जाएगी, उनमें सहायक आचार्य स्किन एंड बीडी, संयुक्त निदेशक, प्रवक्ता इलाज बित तदबीर, रीडर नफसियात, माइक्रो बायोलॉजिस्ट (खाद्य), कार्मिक अधिकारी, सहायक वास्तुविद नियोजक, सहायक कृषि विपणन अधिकारी, शोध अधिकारी-2 के पद शामिल हैं।

इनके अलावा दो प्रकार के ऐसे पद हैं, जो केवल परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भरे जाएंगे। इनमें सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा और सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा शामिल हैं।

वहीं, चार प्रकार के पद ऐसे हैं, जो प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से भरे जाने हैं। इनमें सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा, सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षा, सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा और उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा शामिल हैं।


चार प्रकार की भर्तियां केवल लिखित परीक्षा से होनी हैं, जिनमें समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा, स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला परीक्षा), प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा, प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज परीक्षा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed