फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC seeks representations from candidates left out of Agricultural Technical Assistant recruitmet

UPPSC : आयोग ने कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती के छूटे अभ्यर्थियों से मांगे प्रत्यावेदन

Sat, 14 Oct 2023 12:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 12:21 PM IST
सार

आयोग के अनुसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार कृषि निदेशालय के आठ एवं 21 सितंबर के पत्र के क्रम में अधीनस्थ कृषि सेवा ग्रेड-तीन परीक्षा-2013 के अभ्यर्थियों की सूची अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन
UPPSC seeks representations from candidates left out of Agricultural Technical Assistant recruitmet
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती के छूटे अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन मांगे हैं। इसके लिए 15 दिन का मौका दिया गया है। आयोग ने 3446 पदों के लिए 2013 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन विवाद की वजह से पूरी नहीं हो पाई। अब इन पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से भर्ती कराने की तैयारी है। इसी क्रम में अभ्यर्थियों की सूची तथा अन्य विवरण कृषि निदेशालय एवं अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजे जाने हैं।

विज्ञापन



आयोग के अनुसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार कृषि निदेशालय के आठ एवं 21 सितंबर के पत्र के क्रम में अधीनस्थ कृषि सेवा ग्रेड-तीन परीक्षा-2013 के अभ्यर्थियों की सूची अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को उपलब्ध करा दी गई है। यह सूची लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। यदि कोई अभ्यर्थी छूट गया है तो न्यायालय में याचिका दाखिल करने और प्रवेश पत्र की छात्रा प्रति के साथ 15 दिन में प्रत्यावेदन दे सकता है। डाटा मिलान के बाद ऐसे अभ्यर्थियों का विवरण कृषि निदेशालय और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थन निरस्त

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों के लिए प्रवक्ता ऑब्स एंड गायनकोलॉजी के 10 पदों पर भर्ती का परिणाम 30 मई को घोषित किया था। इसमें चयनित ओबीसी श्रेणी के प्राणेश कुमार सिंह का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया था। इनकी जगह केएम प्रियंका चयन किया गया था, लेकिन अब आयोग ने केएम प्रियंका का भी अभ्यर्थन निरस्त कर दिया है। इनकी जगह मेराज अहमद अंसारी के नाम की संस्तुति की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी : स्टेनोग्राफी ग्रेड सी और डी परीक्षा के दूसरे दिन 40.90 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आयोजित स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार में कुल 40.90 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरे दिन की परीक्षा में उत्तर प्रदेश में 40.91 और बिहार में 40.86 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।


एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में आगरा में पंजीकृत 11607 में से 4333 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रयागराज में 10850 में से 5349, बरेली में 5440 में से 2544, गोरखपुर में 3656 में से 1349, झांसी में 3090 में से 1259, कानपुर में 17512 में से 7795, लखनऊ में 23837 में से 8718, मेरठ में 8093 में से 3359, वाराणसी में 18289 में से 6904, मुरादाबाद में 2700 में से 1406, सीतापुर में 1662 में से 651, भागलपुर में 2652 में से 918, मुजफ्फरपुर में 10043 में से 3964, पटना में 19043 में से 8428, आरा में 1290 में से 505, पूर्णिया में 2036 में से 589 और गया में 1402 में से 531 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed