फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC seeks evidence from contestants in RO-ARO paper leak case

UPPSC : आरओ-एआरओ पेपर लीक मामले में आयोग ने प्रतियोगियों से मांगे साक्ष्य, दो मार्च तक आयोग कर सकते हैं मेल

Sat, 17 Feb 2024 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 12:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा का कथित पेपर लीक होने के मामले में आयोग ने के लिए कमेटी गठित करने के साथ ही अभ्यर्थियों से भी साक्ष्य मांगे हैं। परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। 

विज्ञापन
UPPSC seeks evidence from contestants in RO-ARO paper leak case
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रतियोगियों से साक्ष्य मांगे हैं। साक्ष्य आयोग को दो मार्च तक मेल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से पिछले दिनों आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। गाजीपुर के एक केंद्र पर प्रश्न पत्र का पैकेट पहले ही खोल दिया गया था। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। प्रतियोगियों का आरोप है कि पेपर परीक्षा से पहले ही वायरल हो गया था।
विज्ञापन


इस शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए आयोग की ओर से जांच कमेटी गठित की गई है। एसटीएफ से भी जांच की संस्तुति की है। इसी क्रम में आयोग की ओर से शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर साक्ष्य मांगे गए हैं। उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस मामले में किसी के पास कोई साक्ष्य है तो दो मार्च तक ई-मेल आईडी roaro2023info@gmail.cm पर मेल कर सकते हैं। साक्ष्य मेल करने वाले को शपथ पत्र के साथ नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि विवरण भी देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर कराने की मांग

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने लखनऊ में जनसुनवाई में हजरतगंज इंस्पेक्टर के माध्यम से पत्र सौंपकर आरओ-एआरओ पेपर लीक मामले में एफआईआर कराने की मांग की है। उनका कहना है कि परीक्षा से पहले पेपर वायरल हो गया था। उन्होंने शिकायती पत्र के माध्यम से कई मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं जिनके माध्यम से पेपर वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed