फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: RO-ARO examination started at 106 centers in Prayagraj, 2382 centers have been set up in UP

UPPSC : प्रयागराज के 106 केंद्रों पर शुरू हुई आरओ-एआरओ परीक्षा, यूपी में बनाए गए हैं 2382 केंद्र

Sun, 27 Jul 2025 10:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Jul 2025 10:50 AM IST
सार

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 पूरे प्रदेश में शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। पहली बार हर परीक्षा केंद्र में दो मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
UPPSC: RO-ARO examination started at 106 centers in Prayagraj, 2382 centers have been set up in UP
कौशांबी के करारी में आरओ-एआरओ की परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 पूरे प्रदेश में शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। पहली बार हर परीक्षा केंद्र में दो मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जिनमें से एक सेक्टर व दूसरे स्टैटिक मजिस्ट्रेट शामिल हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए फुलप्रूफ निगरानी की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए पहली बार प्रदेश के सभी 75 जिलों में 2382 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 106 केंद्र प्रयागराज के हैं। आरओ/एआरओ के 411 पदों के लिए 1076004 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं जिनमें से 46032 अभ्यर्थी प्रयागराज के केंद्रों में परीक्षा देंगे। आयोग की किसी भी परीक्षा में ऐसा पहली बार होगा कि हर केंद्र पर एक सेक्टर व एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट कोषागार से प्रश्न पुस्तिकाओं का गोपनीय ट्रंक प्राप्त करेंगे और संबंधित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति व लाइव सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्टैटिक मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराएंगे और अपनी देखरेख में प्रश्न पुस्तिकाओं को गोपनीय ट्रंक खुलवाएंगे, प्रश्न पत्र बंटवाएंगे और अवशेष प्रश्न पत्रों को अपने सामने सील कराएंगे। परीक्षा के बाद गोपनीय बंडल स्टैटिक मजिस्ट्रेट से प्राप्त कर लोक सेवा आयोग में बने काउंटर पर जमा कराने तक की संपूर्ण जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई है। इसी तरह कौशांबी और प्रतापगढ़ में भी कड़ी सुरक्षा के साथ परीक्षा शुरू हो गई हैं। केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं और अधिकारी भ्रमण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed