फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC released PCS 2023 exam result

UPPSC PCS Exam Result 2023: यूपीपीएससी ने जारी किया पीसीएस 2023 का परिणाम, जल्द जारी होगी इंटरव्यू की डेट

Fri, 22 Dec 2023 07:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Dec 2023 07:11 PM IST
सार

UPPSC PCS Exam Result 2023: पीसीएस के 254 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा इस वर्ष 26 से 29 सितंबर तक प्रयागराज और लखनऊ के केंद्रों में आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
UPPSC released PCS 2023 exam result
UPPSC UP PCS 2023 Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। कुल 451 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

पीसीएस के 254 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा इस वर्ष 26 से 29 सितंबर तक प्रयागराज और लखनऊ के केंद्रों में आयोजित की गई थी। पीसीएस के 20 प्रकार के 254 पदों में से छह प्रकार के 104 पद ऐसे हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाना है। तीन माह के भीतर मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है जो एक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जिलों के 231 केंद्रों में होगी एपीएस भर्ती परीक्षा
अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2023 के तहत पहले चरण की परीक्षा सात जनवरी को आयोजित की जानी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए। परीक्षा सुबह 9.30 से अपराह्न 12.30 बजे की पाली में होगी।परीक्षा के लिए प्रयागराज, कानपुर नगर, मेरठ, लखनऊ और गोरखपुर के 231 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार अभ्यर्थी अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर से प्रवेश पत्र और अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर उपस्थित होना है।

अपर निजी सचिव के 328 पदों पर भर्ती के लिए 107750 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यूपीपीएससी ने एपीएस के 328 पदों पर भर्ती के लिए 19 सितंबर 2023 को विज्ञापन जारी किया था। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य किया गया था।

बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ओटीआर की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके और उनके आवेदन स्वीकृत नहीं हुए। लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के ओटीआर करने से पोर्टल पर दबाव लगातार बना रहा। ऐसे में आयोग को तीन बार एपीएस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी थी। एपीएस के पदों पर 10 साल बाद भर्ती होने जा रही है। पिछला विज्ञापन 2013 में आया था, जिसमें विवाद के कारण भर्ती अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

पीसीएस और प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जल्द
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 और प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज आदि विभिन्न परीक्षाओं के विज्ञापन शीघ्र जारी करने जा रहा है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर लें, क्योंकि बिना ओटीआर आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

आयोग के अनुसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार अभ्यर्थी इन महत्वपूर्ण भर्तियों के विज्ञापन जारी होने से पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी कर ओटीआर नंबर प्राप्त कर लें। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए ओटीआर नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है। इन परीक्षाओं के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, ऐसे में ओटीआर नंबर प्राप्त न करने के कारण आवेदन करते समय वेबसाइट पर दबाव होने से कठिनाइयां आ सकतीं हैं। ओटीआर नंबर न प्राप्त कर पाने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाने पर अभ्यर्थी जिम्मेदार होगा।

स्टाफ नर्स परीक्षा की उत्तरकुंजी पर मांगीं आपत्तियां
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स एलोपैथ (प्रारंभिक परीक्षा)-2023 की अनंतिम उत्तरकुंजी शुक्रवार को जारी करते हुए परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी हैं। प्रारंभिक परीक्षा 19 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों को अपने प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप में अपनी आपत्तियां 29 दिसंबर शाम पांच बजे किसी भी कार्यदिवस में डाक के माध्यम से या आयोग के काउंटर पर उपस्थित होकर उपलब्ध कराने हैं। उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर 28 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी।

प्रवक्ता मेडिसिन के पद पर एक चयन निरस्त
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता कम्युनिटी मेडिसिन की सीधी भर्ती के आठ पदों का चयन परिणाम 30 मई 2023 को जारी किया था। आयोग की उप सचिव स्नेह खन्ना के अनुसार मुख्य सूची में चयनित अभ्यर्थी नीता जैन का चयन निरस्त कर दिया गया है और इससे रिक्त हुए पद पर अभ्यर्थी विष्णु शर्मा के चयन की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed