फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Recruitment will be done on 611 posts of Medical Officer

UPPSC : चिकित्साधिकारी के 611 पदों पर होगी भर्ती आयोग ने जारी किया विज्ञापन, आवेदन कल से

Thu, 04 Aug 2022 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 09:57 PM IST
सार

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए निर्देशों का सूक्ष्मता एवं गहनता से अध्ययन कर लें और जिस पद के लिए उनकी अर्हता हो, उसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों के अनुरूप आवेेदन करें।

विज्ञापन
UPPSC Recruitment will be done on 611 posts of Medical Officer
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश आयुष विभाग के तहत चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के 611 पदों पर सीधी भर्ती भर्ती शुरू होने जा रही है। पांच अगस्त (शुक्रवार) से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चिकित्साधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया। इसका विस्तृत विज्ञापन शुक्रवार को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो सितंबर और आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए निर्देशों का सूक्ष्मता एवं गहनता से अध्ययन कर लें और जिस पद के लिए उनकी अर्हता हो, उसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों के अनुरूप आवेेदन करें। इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। 

विज्ञापन

स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में 97 फीसदी उपस्थिति
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित की गई स्टाफ नर्स (पुरुष) परीक्षा-2017 पुनर्विज्ञापन वर्ष 2022 की मुख्य परीक्षा में 97 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्टाफ नर्स के 558 पदों पर भर्ती के लिए 960 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार लखनऊ के दो केंद्रों में सुबह 9.30 से अपराह्न 12.30 तक आयोजित मुख्य परीक्षा में 931 अभ्यर्थी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed