{"_id":"61a243a9387e22716e490101","slug":"uppsc-recruitment-stuck-even-after-months-of-selection-commission-has-sent-recommendation-for-appointment-files-stuck-in-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : चयन के महीनों बाद भी नियुक्तियां फंसीं, आयोग भेज चुका है नियुक्ति की संस्तुति, विभाग में अटकी फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : चयन के महीनों बाद भी नियुक्तियां फंसीं, आयोग भेज चुका है नियुक्ति की संस्तुति, विभाग में अटकी फाइलें
Sat, 27 Nov 2021 08:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:11 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आठ माह पहले आरओ/एआरओ-2016 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया था। इसके तहत सचिवालय सेवा के लिए समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित 185 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया था।
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2021
- फोटो : Social media
विस्तार
चयन के महीनों बाद भी अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। इनमें समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 के तहत सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए आठ माह से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत सहायक निदेशक कारखाना के पद पर औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों को आठ माह बाद भी नियुक्ति नहीं मिली, जबकि इन दोनों ही मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग काफी पहले ही शासन को नियुक्ति की संस्तुति भेज चुका है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आठ माह पहले आरओ/एआरओ-2016 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया था। इसके तहत सचिवालय सेवा के लिए समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित 185 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया था। इन चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार है, जबकि आरओ/एआरओ-2016 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और सचिवालय लेखा सेवा के लिए समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत सहायक निदेशक कारखाना के पद पर चयनित अभ्यर्थी भी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। चार अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक रूप से हुआ था। बाद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में दस्तावेज प्रस्तुत करने पर आयोग ने इनकी फाइलें शासन को भेज दी थीं। इन अभ्यर्थियों का मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन हो चुका है और अब श्रम विभाग में नियुक्ति मिलने का इंतजार है। नियुक्ति का इंतजार कर रहे सभी अभ्यर्थियों को चिंता सता रही है कि अगर विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो तो उनकी नियुक्ति फंस सकती है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि उन्हें शीघ्र नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन