फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Question asked by the candidates, what efforts did the government make to remove unemployment

यूपीपीएससी : अभ्यर्थियों से पूछा सवाल- बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार ने क्या प्रयास किए

Fri, 25 Mar 2022 09:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 09:01 PM IST
सार

इन दिनों बेरोजगारी का मुद्दा भी छाया हुआ है, सो पीसीएस मेंस में भी इस मुद्दे पर सवाल पूछ लिया गया। सामान्य अध्ययन के तृतीय प्रश्नपत्र में पूछा गया, ‘बेरोजगारी के विभिन्न प्रकार क्या हैं? भारत में बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख कीजिए।

विज्ञापन
UPPSC: Question asked by the candidates, what efforts did the government make to remove unemployment
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘क्या वैयक्तिक नैतिकता का प्रभाव लोक जीवन के निर्णयों पर पड़ता है?,’ ‘महात्मा गांधी के मत के अनुसार वे कौन से आवश्यक सद्गुण हैं, जो एक आदर्श मानवीय नैतिक व्यवहार के लिए उत्तरदायी होते हैं? विवेचना कीजिए।’ पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन के चतुर्थ प्रश्नपत्र के जरिये उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने ऐसे ही तमाम प्रश्नों के जरिये प्रदेश के भावी अफसरों की नैतिकता को परखा। शुक्रवार को सामान्य अध्ययन तृतीय एवं चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। अब 27 मार्च को ऐच्छिक विषय के परीक्षा के साथ पीसीएस की मुख्य परीक्षा पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन




इन दिनों बेरोजगारी का मुद्दा भी छाया हुआ है, सो पीसीएस मेंस में भी इस मुद्दे पर सवाल पूछ लिया गया। सामान्य अध्ययन के तृतीय प्रश्नपत्र में पूछा गया, ‘बेरोजगारी के विभिन्न प्रकार क्या हैं? भारत में बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख कीजिए।

विज्ञापन

यूपी के विकास पर कई प्रश्न पूछे
’ तृतीय प्रश्नपत्र में उत्तर प्रदेश से जुड़े कई सवाल भी पूछे गए। मसलन, ‘उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योगों के विकास की चर्चा कीजिए और इसकी विभिन्न चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।’, ‘उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने 2021-22 बजट में शुरू की गई नई योजनाओं के राज्य की सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा कीजिए।’ 



वहीं, सामान्य अध्ययन के चतुर्थ प्रश्नपत्र में परिस्थिति आधारित कई सवाल पूछे गए। उदाहरण के तौर पर प्रश्नपत्र में एक परिस्थिति दी गई, ‘दुग्ध व्यवसायियों के संगठन के शांतिपूर्ण धरने के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि संगठन को किसी प्रकार की हिंसा न करने दें।



पुन: वह कहते हैं कि यदि आवश्यकता हो तो उन्हें पाठ पढ़ा दें। एक पुलिस कर्मी धरना देने वाले व्यक्ति से बहस करता है और पिटाई कर देता है। कारण पूछे जाने पर कहता है कि पुलिस अधीक्षक ने पाठ पढ़ाने को कहा था। उपर्युक्त प्रकरण के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक और पुलिस कर्मी के नैतिक आचरण पर टिप्पणी कीजिए।’

कुछ प्रमुख सवाल

  • ‘भ्रष्टाचार सरकारी रोजकोष का दुरुपयोग, प्रशासन की अक्षमता एवं राष्ट्रीय विकास में बाधा उत्पन्न करने का कारण है।’ इस कथन के परिप्रेक्ष्य में सामजिक जीवन में भ्रष्टाचार रोकने के उपाय बताइए
  • भारतीय समाज में परंपरागत मूल्य क्या हैं? नैतिक जीवन के तीन विकल्पों का वर्णन कीजिए
  • आज लोक सेवाओं में वस्तुनिष्ठता एवं निष्ठा समय की मांग है।’ कथन को सिद्ध कीजिए
  • क्या लोक प्रशासन पर न्यायिक नियंत्रण आवश्यक है? लोक प्रशासन पर संभावित न्यायिक नियंत्रण के विभिन्न रूपों की व्याख्यान कीजिए
  • उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं के विकास में कौन सी बाधाएं हैं? इन बाधाओं के निवारण हेतु राज्य सरकार द्वारा उठाए गए प्रयासों का वर्णन कीजिए। 
  • उत्तर प्रदेश का देश में खाद्यान्न उत्पादन में प्रमुख स्थान है।’ इस कथन का मूल्यांकन कीजिए
  • ‘आंतरिक सुरक्षा में मीडिया और सोशल नेटवर्किंग की भूमिका महत्वपूर्ण है।’ विश्लेषण कीजिए
  • कत्रिम बुद्धि के संबंध में भारत में राष्ट्रीय नीति क्या है? विस्तारपूर्वक समझाइए
  • आतंकवाद और भ्रष्टाचार किसी देश की आंतरिक सुरक्षा को बाधित करते हैं। समीक्षा कीजिए
  • साइबर डोम परियोजना क्या है? भारत में इंटरनेट अपराध रोकने में यह कैसे उपयोगी है? व्याख्या कीजिए
  • भारतीय अर्थव्यवस्था पर लॉकडाउन के प्रभावों पर चर्चा की कीजिए और इसकी विभिन्न चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed