{"_id":"68dd1a2f661b90600300813d","slug":"uppsc-pcs-prelims-admit-card-released-candidates-can-download-exam-scheduled-for-october-12-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : पीसीएस प्री के प्रवेश पत्र जारी, डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी, 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : पीसीएस प्री के प्रवेश पत्र जारी, डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी, 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है परीक्षा
Wed, 01 Oct 2025 05:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Oct 2025 05:40 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी ओटीआर नंबर की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी ओटीआर नंबर की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ दो फोटो, पहचान पत्र की मूल एवं फोटो कॉपी लेकर उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
पीसीएस के लिए कुल 326387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इन जिलों में कुल 1435 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज में 67 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
अब आयोग की ओर से मंगलवार को अभ्यर्थियों के प्रवेश जारी कर दिए गए। 12 अक्तूबर को परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे एवं दिन में 2:30 से 4:30 बजे के बीच आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन