{"_id":"62e2df21e32ab058df062393","slug":"uppsc-pcs-interview-2021-letest-news-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : पीसीएस इंटरव्यू में पूछा सवाल, आपके सूट में कितने मीटर लगा है कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : पीसीएस इंटरव्यू में पूछा सवाल, आपके सूट में कितने मीटर लगा है कपड़ा
Fri, 29 Jul 2022 12:40 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:40 AM IST
सार
ये सवाल बृहस्पतिवार को पीसीएस साक्षात्कार में एक अभ्यर्थी से पूछे गए। हल्के-फुल्के सवालों से शुरू हुआ साक्षात्कार अंत में गंभीर सवालों पर खत्म हुआ। लगभग तीस मिनट के साक्षात्कार में अभ्यर्थी से पूछा गया कि महात्मा गांधी जी की हिंद स्वराज पढ़ी है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपके सूट में कितने मीटर कपड़ा लगा है। आईटी सेक्टर की जॉब से सिविल सेवा में आने की क्या वजह है। कंप्यूटर बैकग्राउंड होने के बाद भी आपने समाजशास्त्र विषय क्यों चुना। आपको लगता है पाठ्यक्रम छोटा है, जल्दी कवर हो जाएगा। कहीं आप इस शार्टकट की आदत को प्रशासन में तो नहीं लागू करेंगे।
विज्ञापन
ये सवाल बृहस्पतिवार को पीसीएस साक्षात्कार में एक अभ्यर्थी से पूछे गए। हल्के-फुल्के सवालों से शुरू हुआ साक्षात्कार अंत में गंभीर सवालों पर खत्म हुआ। लगभग तीस मिनट के साक्षात्कार में अभ्यर्थी से पूछा गया कि महात्मा गांधी जी की हिंद स्वराज पढ़ी है। आज का युग सूचनाओं का युग है, आप इससे सहमत हैं आदि पर भी प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
साक्षात्कार कक्षा में प्रवेश करते ही एक अभ्यर्थी का साक्षात्कार बोर्ड के एक सदस्य ने खुशनुमा अंदाज में स्वागत करते हुए कहा, आइये आराम से बैठ जाइए। इसके बाद सवालों का सिलसिला शुरू हुआ। अभ्यर्थियों से पहले हल्के-फुल्के अंदाज में सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
फिर शैक्षिक बैकग्राउंड, सिविल सेवा में आने की वजह और गंभीर सामाजिक मुद्दों पर भी कई सवाल पूछे गए। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी से पूछा गया कि आपने जो सूट पहना हुआ है, इसमें कितने मीटर कपड़ा लगा है। आप बता सकते हैं। एक अन्य अभ्यर्थी से घरेलू हिंसा पर सवाल पूछा। साक्षात्कार में सवालों के पूछने का ट्रेंड हर दिन बदल रहा है।
साक्षात्कार में पूछे गए अन्य सवाल
- आपने कंप्यूटर बैकग्राउंड से होने के बावजूद समाजशास्त्र विषय क्यों लिया ?
- आज का युग सूचनाओं का युग है, आप इससे सहमत हैं ? युवा पीढ़ी इससे कितनी प्रभावित हो रही है ?
- संसद के सदस्य निलंबित हुए, आपकी राय क्या है इस पर?
- बिग डेटा और मेटाडाटा क्या है ?
- कंप्यूटर में कितनी बिजली खर्च होती है और प्रोसेसर कितनी बिजली लेता है?
- हिंदी कमजोर पड़ती जा रही है आप इसके लिए व्यक्तिगत और एसडीएम के तौर पर कुछ प्रयास करेंगे ?
- अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए आप क्या प्रयास करेंगे ?
- आपके आदर्श व्यक्ति (परिवार से अलग) कौन है ?
- महात्मा गांधी जी की हिन्द स्वराज पढ़ी है (क्योंकि अपने आदर्श व्यक्ति में गाँधी जी का नाम लिया था), वह किस स्टाइल में लिखी है ?
- डेटा स्थानीयकरण क्या है ?
- आप तकनीकी का प्रयोग शिक्षा और हेल्थ में कैसे करेंगे ?
- आप निजी क्षेत्र और सार्वजनिक क्षेत्र की कार्यप्रणाली में क्या मुख्य अंतर देखते हैं ?
- आप क्या एक बदलाव सिस्टम में लाना चाहेंगे ?