{"_id":"643027ecd13509be0e0a17e9","slug":"uppsc-pcs-2022-result-released-agra-divya-sikarwar-became-topper-2023-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPPCS 2022 Result Out: यूपीपीसीएस का परिणाम जारी, आगरा की दिव्या सिकरवार टॉपर बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPCS 2022 Result Out: यूपीपीसीएस का परिणाम जारी, आगरा की दिव्या सिकरवार टॉपर बनीं
Fri, 07 Apr 2023 09:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Apr 2023 09:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस 2022 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2022 में बेटियों ने परचम लहराया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जारी किए गए अंतिम चयन परिणाम में आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया। 383 पदों के लिए हुई परीक्षा में 364 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय को दूसरा और बुलंदशहर की नम्रता सिंह को तीसरा स्थान मिला है। आयोग ने पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम नौ फरवरी 2023 को घोषित किया था, जिसमें साक्षात्कार के लिए 1071 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इंटरव्यू 20 फरवरी 2023 से 21 मार्च 2023 तक कराए गए, जिसमें 23 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
आयोग के प्रभारी सचिव विनोद कुमार गौड़ के अनुसार पीसीएस के 30 प्रकार के पदों पर भर्ती की गई है। इनमें तीन प्रकार के 10 पदों पर चयन का आधार केवल लिखित परीक्षा है, जबकि शेष 27 प्रकार के 373 पदों पर चयन का आधार लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार है। पीसीएस-2022 में उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण जो 19 पद खाली रह गए हैं। इनमें व्यवस्थाधिकारी राज्य संपत्ति विभाग का एक, व्यवस्थापक राज्य संपत्ति विभाग के 16 एवं रसायनज्ञ एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के दो पद शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रभारी सचिव ने बताया कि परीक्षाफल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियां जल्द ही शासन को प्रेषित कर दी जाएंगी और इसके बाद अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं पदवार/श्रेणीवार कटऑफ अंक भी आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए जाएंगे।
टॉप 10 में आठ सीटें बेटियों के नाम
पीसीएस 2022 की टॉप 10 मेरिट में आठ सीटें बेटियों के नाम रहीं। वहीं, कुल चयनित 364 अभ्यर्थियों में 110 महिला अभ्यर्थी (30 फीसदी) शमिल हैं।
10 माह में रिजल्ट जारी कर बनाया रिकॉर्ड
पीसीएस 2022 के परीक्षा परिणाम के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयेाग ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहली बार परीक्षा की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड 10 माह में पूरी करा ली गई।
टॉप टेन
1. दिव्या सिकरवार, आगरा
2. प्रतीक्षा पांडेय, लखनऊ
3.नम्रता सिंह, बुलंदशहर
4. आकांक्षा गुप्ता, उत्तरांचल
5. कुमार गौरव, अंबेडकर नगर
6. सल्तनत परवीन, लखनऊ
7. मोहसिना बानो, मध्य प्रदेश
8. प्राजकता त्रिपाठी, प्रयागराज
9. ऐश्वर्या दुबे, आगरा
10. संदीप कुमार तिवारी, गोंडा
पदों का विवरण
डिप्टी कलेक्टर 39, डिप्टी एसपी के 93, बीडीओ 25, पंचायत राज अधिकारी 02, बेसिक शिक्षा अधिकारी के 02, सहायक नगर आयुक्त 02, कारागर अधीक्षक 03, सब रजिस्ट्रार 04, सहायक नियंत्रक विधिक बाट-माप 01, कोषागार अधिकारी 15, जिला समाज कल्याण अधिकारी 06, जिला कमांडेंट होम गार्ड्स 04, लेखा अधिकारी 02, विशेष कार्याधिकारी (कम्प्यूटर) 01, कर निर्धारण अधिकारी 06, जिला युवा कल्याण अधिकारी 04, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी 01, जिला खाद्य विपणन अधिकारी 02, जिला आपूर्ति अधिकारी 07, जिला सहायक सेवायोजन अधिकारी 15, आबकारी निरीक्षक 10, प्रबंधक खादी एवं ग्रामोद्योग 19, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी 12, नायब तहसीलदार 52, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट 19, राज्य संपत्ति विभाग में प्रबंधन अधिकारी 05 एवं प्रबंधक 06, श्रम प्रवर्तन अधिकारी 05, तकनीकी सहायक (जियो फिजिक्स) 02