फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC news: uppsc released list of 175 candidates for the post of principal

यूपीपीएससी:प्रधानाचार्य पद के 175 अभ्यर्थियों की यूपीपीएससी ने जारी की सूची 

Sat, 27 Jun 2020 09:48 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
UPPSC news: uppsc released list of 175 candidates for the post of principal
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला

पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा में प्रधानाचार्य पद के लिए सफल घोषित किए गए तमाम अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव प्रमाणपत्र संयुक्त निदेशक से प्रतिहस्ताक्षरित नहीं कराए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने ऐसे 175 अभ्यर्थियों के रोल नंबरों की सूची जारी करते हुए अभ्यर्थियों ने संयुक्त निदेशक शिक्षा द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित अनुभव प्रमाणपत्र मांगे हैं।

विज्ञापन


यूपीपीएससी ने 23 जून को पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था। इसमें इंटरव्यू के लिए 2669 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। प्रधानाचार्य पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संयुक्त निदेशक शिक्षा द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित अनुभव प्रमाणपत्र भी संलग्न करना था, लेकिन 175 अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए अनुभव प्रमाणपत्र संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित नहीं हैं।
विज्ञापन


आयोग के अनु सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर संयुक्त निदेशक शिक्षा (जेडी) द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाणपत्र साक्षात्कार के समय अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा, अन्यथा प्रधानाचार्य पद के लिए उनका दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। अनुभव प्रमाणपत्र का प्रारूप आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed