फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC news

दो साल में दो दर्जन विवादों से नाता

Sun, 29 Mar 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 29 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
UPPSC news
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ.अनिल यादव ने दो अप्रैल-2013 को पदभार ग्रहण किया था। महज दो वर्षों के कार्यकाल में दो दर्जन विवादों से उनका नाता जुड़ गया। यहां तक कि उनकी नियुक्ति पर ही लगातार सवाल उठते रहे। डॉ. अनिल इससे पहले आयोग में छह साल सदस्य भी रहे और लगातार इस बात पर विवाद होता रहा कि उनकी नियुक्ति नियमों को दरकिनार कर हुई।
विज्ञापन


डॉ. अनिल यादव की कार्यशैली पर तो कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं। उन पर खास वर्ग और क्षेत्र के लोगों को तवज्जों देने का भी गंभीर आरोप है। पीसीएस-2011 समेत कई भर्तियों को आधार बनाकर प्रतियोगी न्यायालय में भी जा चुके हैं। साक्षात्कार पैनल, पेपर सेटिंग, मूल्यांकन में भी नियमों को दिरकिनार कर एक खास क्षेत्र के लोगों को शामिल करने का आरोप है। आयोग की इस बदनामी के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ज्यादातर वरिष्ठ शिक्षकों ने आयोग के साक्षात्कार पैनल में शामिल होने और मूल्यांकन से मना कर दिया है। इतना ही नहीं, विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों ने तो यह आरोप भी लगाए कि आयोग में उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष पर अफसरों और कर्मचारियों के साथ तानाशाही रवैया अपनाने का भी आरोप है। कर्मचारियों का कहना है कि  वे खुलकर अपनी बात भी रख नहीं सकते। उदाहरण सामने है, जब आयोग की भर्तियों में हुई धांधली और अध्यक्ष के खिलाफ बोलने पर चार कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अनिल यादव के कार्यकाल के दौरान आयोग में पहली बार ऐसा हुआ, जब इंटरव्यू पैनल में शामिल विषय विशेषज्ञ नाराज होकर चले गए और इसके बावजूद साक्षात्कार प्रक्रिया जारी रखी गई। राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार के लिए बीएचयू के प्रोफेसर चौथीराम और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर मुश्ताक अहमद को बतौर विषय विशेषज्ञ पैनल शामिल किया गया था। आरोप है कि आयोग के सदस्य ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके विरोध में दोनों विशेषज्ञ बिना इंटरव्यू लिए वापस चल गए। इसके बावजूद साक्षात्कार प्रक्रिया नहीं रोकी गई। इंटरव्यू जारी रखने के लिए एक्सपर्ट अचानक कहां से पहुंच गए, यह सवाल भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed