फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC lt grade exam and result

हिंदी, सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट का करना होगा इंतजार

Wed, 06 Nov 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
UPPSC lt grade exam and result
यूपीपीएससी इस सप्ताह जारी कर सकता है अंग्रेजी का परिणाम
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को लेकर अब भी उहापोह की स्थिति
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने भले ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को दस नवंबर तक तीनों विषयों के रिजल्ट जारी न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी हो लेकिन अभ्यर्थियों को हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट के लिए इंतजार करना पड़ा सकता है। पूरी परीक्षा इन्हीं दोनों विषयों के कारण विवादों में है। आयोग इस सप्ताह अंग्रेजी विषय का रिजल्ट जारी कर सकता है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अब तक एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 15 विषयों में से 12 का रिजल्ट जारी कर चुका है। अब केवल तीन विषय अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट बाकी रह गया है। अंग्रेजी में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 1320, हिंदी में 1433 और सामाजिक विज्ञान में सर्वाधिक 1854 पद हैं। कुछ माह पूर्व अभ्यर्थियों ने लंबित विषयों के परिणाम जारी करने को लेकर आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात की थी और उस वक्त अध्यक्ष ने आश्वासन दिया था कि हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान को छोड़कर बाकी सभी विषयों के रिजल्ट जल्द जारी कर दिए जाएंगे। आयोग ने यही किया और हिंदी, अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान को छोड़कर बाकी सभी विषयों के रिजल्ट जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

आयोग इस सप्ताह अंग्रेजी विषय का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है लेकिन हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। अभ्यर्थियों ने कहा कि आयोग 10 नवंबर तक सभी विषयों के रिजल्ट जारी नहीं करता है तो वे आमरण अनशन शुरू कर देंगे। उधर, आयोग के सूत्रों का कहना है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में पूरा विवाद हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय को लेकर ही है। इन्हीं विषयों के पेपर आउट होने के आरोप लगे थे। मामला इतना गंभीर था कि तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जल्द आना मुश्किल है। हो सकता है कि आयोग इसके लिए विधिक राय ले, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed