फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Less than half attendance in RO/ARO preliminary examination, commission changed paper pattern

यूपीपीएससी  : आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में आधे से कम रही उपस्थिति, आयोग ने बदला पेपर का पैटर्न

Sun, 05 Dec 2021 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 08:37 PM IST
सार

आरओ/एआरओ के 337 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 जिलों के 1214 केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 559155 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 274571 अभ्यर्थियों (49.10 फीसदी) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन
UPPSC: Less than half attendance in RO/ARO preliminary examination, commission changed paper pattern
Prayagraj News : आरओ/एआरओ का परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2021 में सामान्य अध्ययन (जीएस) के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाकर रखा। चार साल बाद हुई इस भर्ती में सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र स्तरीय रहा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने परंपरागत और रटे-रटाए  सवालों से हटकर ऐसे प्रश्न पूछे, जो अभ्यर्थियों की विषयों के प्रति जानकारी को परखने वाले थे। वहीं, दूसरी पाली में हुई सामान्य हिंदी की परीक्षा में प्रश्न काफी आसान थे। प्रदेश के 22 जिलों में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में आधे से कम अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

विज्ञापन


आरओ/एआरओ के 337 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 जिलों के 1214 केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 559155 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 274571 अभ्यर्थियों (49.10 फीसदी) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पहली पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र की परीक्षा थी।

विज्ञापन

UPPSC: Less than half attendance in RO/ARO preliminary examination, commission changed paper pattern
Prayagraj News : आरओ/एआरओ का परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज

जीएस के प्रश्नपत्र में 140, सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में 60 सवाल पूछे

जीएस के प्रश्नपत्र में 140 और सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में 60 सवाल पूछे गए। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अशुतोष, सूरज तिवारी, अरविंद चौबे और प्रशांत पांडेय ने बताया कि सामान्य अध्ययन के पेपर में परंपरागत सवालों से हटकर विषयों के प्रति जानकारी आधारित सवाल पूछे गए। पेपर काफी स्तरीय था। इस बार सुमेलित करने वाले और कालानुक्रम के अनुसार व्यवस्था करने वालों सवालों की संख्या भी काफी अधिक थी।

प्रश्नपत्र भले ही वस्तुनिष्ठ प्रकार का रहा हो, लेकिन उनके जवाब सीधे और सरल नहीं थे। इन स्तरीय सवालों के जरिये विषयों के प्रति अभ्यर्थियों के ज्ञान की परख भी की गई। अभ्यर्थी राजन तिवार्री अभिषेक यादव, राहुल सिंह और अभिषेक राय के अनुसार पिछली परीक्षा के मुकाबले इस बार सामान्य अध्ययन का पेपर कठिन और स्तरीय था। वहीं, सामान्य हिंदी से जुड़े सवाल आसान थे। सामान्य हिंदी में तद्भव, तत्सम शब्दों, पर्यायवाची, विलोम, विशेषण, शुद्ध वर्तनी आदि से जुड़े सवाल पूछे गए। सवाल ऐसे थे, जिन्हें हल हिंदी विषय के साथ अन्य अभ्यर्थी भी आसानी से हल कर सकते थे। ऐसे में अब उम्मीद यही है कि प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट सामान्य अध्ययन के पेपर से ही निर्धारित होगी।

UPPSC: Less than half attendance in RO/ARO preliminary examination, commission changed paper pattern
Prayagraj News : आरओ/एआरओ का परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज

प्रयागराज में सर्वाधिक उपस्थिति

आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2021 में सर्वाधिक 62.12 फीसदी उपस्थिति प्रयागराज और सबसे कम 41.73 फीसदी उपस्थिति गाजियाबाद में रही। प्रयागराज में परीक्षा के लिए कुल 58240 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से पहली पाली में 36687 और दूसरी पाली की परीक्षा में 36179 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, गाजियाबाद में पंजीकृत 19737 अभ्यर्थियों में से पहली पाली की परीक्षा में 8344 और दूसरी पाली में 8237 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

चार साल बाद हुई भर्ती परीक्षा

इससे पूर्व आयोग ने वर्ष 2017 में आरओ/एआरओ भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। चार साल पहले आरओ/एआरओ के 809 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 663 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया था। आरओ/एआरओ-2017 की परीक्षा के लिए 533447 अभ्यर्थियों और आरओ/एआरओ-2017 के लिए 559155 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इस बार पदों की संख्या कम और अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। ऐसे में स्पर्धा कठिन हो गई है।

विज्ञापन

सामान्य अध्ययन के कुछ सवाल


सवाल- निम्नलिखित में से किस वर्ष प्रयागराज के किले पर अंग्रेजों का अधिकार स्थापित हुआ?
विकल्प- 1790 ई., 1792 ई., 1796 ई., 1797 ई.

सवाल- उत्तर प्रदेश में निम्नलिखित किस ऐतिहासिक मेले में हिंदू और मुसलमान दोनों आते हैं?
विकल्प- नौचंदी का मेला, बावरो बाबा का मेला, फूलडोल का मेला, बटेश्वर का मेला

सवाल- समुद्री चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ किस सागर से उत्पन्न हुआ था?
विकल्प- बंगाल की खाड़ी, हिंदी महासागर, कैस्पियन सागर, अरब सागर

सवाल- मिताली एक्सप्रेस किन दो शहरों के बीच चलती है?
विकल्प- ढाका-गुवाहाटी, ढाका-चटगांव, ढाका-कोलकाता, ढाका-न्यू जलपाईगुड़ी

सवाल- एक सितार में किस प्रकार की ध्वनि तरंगें उत्पन्न होती हैं?
विकल्प- प्रगामी एवं अनुदैर्ध्य, प्रगामी एवं अनुप्रस्थ, अप्रगामी एवं अनुदैर्ध्य, अप्रगामी एवं अनुप्रस्थ

सवाल- भारत में जिन व्यवसायों का विनियोग एक करोड़ रुपये तक और कारोबार पांच करोड़ रुपये तक है, उन्हें जाना जाता है-
विकल्प- छोटे उद्यम, लघु उद्यम, सूक्ष्म उद्यम, मध्यम उद्यम

सवाल- निम्नलिखित राज्यों में से किसने ई-राशन कार्ड सेवा सर्वप्रथम प्रारंभ की?
जवाब- गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली

सवाल- भारत में पहला रबर टायर आधारित मेट्रो कहां बनाया जा रहा है?
विकल्प- अहमदनगर, सूरत, वड़ोदरा, नासिक

सवाल- अपने समय की चर्चित उपन्यास ‘झीनी झीनी बीनी चदरिया’ के लेखक हैँ-
विकल्प- काशीनाथ सिंह, नीरजा जाधव, अब्दुल बिस्मिल्लाह, अजय मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed