फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Interview will be completed today

UPPSC :  शुक्रवार को पूरा होगा इंटरव्यू, रिजल्ट के लिए करना होगा इंतजार, हाईकोर्ट के आदेश पर टिकी निगाहें

Thu, 04 Aug 2022 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 11:36 PM IST
सार

पीसीएस-2021 के इंटरव्यू की प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हुई थी। आयोग 16 दिनों में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने जा रहा है। आखिरी दिन या शुक्रवार को केवल पहले सत्र में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
UPPSC Interview will be completed today
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीएस-2021 की इंटरव्यू प्रक्रिया पांच अगस्त (शुक्रवार) को पूरी हो जाएगी, लेकिन अभ्यर्थियों को रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द किए जाने के आदेश के बाद अभ्यर्थी अब आयोग की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। इस परीक्षा के तहत पीसीएस के 678 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन



पीसीएस-2021 के इंटरव्यू की प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हुई थी। आयोग 16 दिनों में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने जा रहा है। आखिरी दिन या शुक्रवार को केवल पहले सत्र में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। अमूमन इंटरव्यू पूरा होने के बाद आयोग 10 से 15 दिनों के भीतर अंतिम चयन परिणाम जारी कर देता है, लेकिन इस बार मामला कोर्ट में जाने से अंतिम चयन परिणाम में पेच फंस गया है।

विज्ञापन

हालांकि, आयोग प्रारंभिक परीक्षा को रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती देने जा रहा है और जल्द ही कोर्ट में फैसले के विरुद्ध अपील दाखिल की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए विधिक सलाह ली जा रही है। आयोग किसी भी दिन अपील दाखिल कर सकता है। हाईकोर्ट का फैसला आने से पहले यही चर्चा थी कि आयोग नौ या 10 अगस्त को अंतिम चयन परिणाम जारी कर देगा।


फिलहाल, अब इसकी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। आयोग की ओर से अपील दाखिल किए जाने के बाद उस पर जो निर्णय आएगा, आयोग को उसी के अनुपालन में आगे बढ़ना होगा। बृहस्पतिवार को भी इंटरव्यू देने आए अभ्यर्थियों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय रहा। हालांकि, आयोग के अध्यक्ष से आश्वासन मिलने के बाद अभ्यर्थियों में चिंता थोड़ी कम हुई है, लेकिन मामला अधर में होने के कारण अपने भविष्य को लेकर आशंकित भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed