{"_id":"5e4ea8168ebc3ef2ca0091f3","slug":"uppsc-interview-date-announced-for-23-posts-of-spokesperson","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससीः प्रवक्ता के 23 पदों के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससीः प्रवक्ता के 23 पदों के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित
Thu, 20 Feb 2020 09:09 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता अंग्रेजी और प्रवक्ता केमिकल अभियंत्रण (पेट्रो विशिष्टता के साथ) के कुल 23 पदों के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है।
प्रवक्ता अंग्रेजी के 20 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 29 फरवरी एवं दो मार्च को आयोजित किया जाएगा। आयोग के उप सचिव लखन लाल शिवहरे के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना साक्षात्कार ज्ञाप, देशनापत्रक, प्रमाणीकरण पत्र आदि डाउनलोड करेंगे और पासपोर्ट आकार की दो फोटो एवं समस्त शैक्षिक अभिलेखों के साथ इंटरव्यू में उपस्थित होंगे।
अभ्यर्थियों को इंटरव्यू वाले दिन सुबह नौ बजे आयोग कार्यालय के यमुना भवन में उपस्थित होना है। उधर, प्रवक्ता केमिकल अभियंत्रण के तीन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू तीन मार्च को होगा। इस परीक्षा के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पत्र आदि डाउनलोड कर समस्त अभिलेखों के साथ सुबह नौ बजे आयोग कार्यालय के यमुना भवन में उपस्थित होने को कहा गया है।