फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: In the coming 15 days, there will be interviews for many direct recruits, dates released

UPPSC: आयोग ने जारी की कई परीक्षाओं के साक्षात्कार की तिथियां, पूरी जानकारी यहां मिलेगी

Wed, 17 Nov 2021 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
UPPSC: In the coming 15 days, there will be interviews for many direct recruits, dates released
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस माह कई सीधी भर्तियों के लिए इंटरव्यू कराने जा रहा है। आयोग ने इंटरव्यू की तिथियां जारी कर दी हैं। जिन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू होने हैं, उनमें सचिवालय विधायी सेवा विभाग में विधीक्षण अधिकारी, उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग में रीडर, चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न विशिष्टताओं के असिस्टेंट प्रोफेसर और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में भू-वैज्ञानिक के पद शामिल हैं।

विज्ञापन



विधीक्षण अधिकारी पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न विशिष्टताओं के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22, 23, 25 एवं 26 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। आयुष (यूनानी) विभाग में रीडर तशरीह के एक अनारक्षित पद के लिए इंटरव्यू 25 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा। इसके अलावा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के तहत भू-वैज्ञानिक के एक पद का साक्षात्कार 25 नवंबर को होगा।

विज्ञापन

प्रमोशन के लिए विभागीय परीक्षाएं आठ दिसंबर से
प्रयागराज। शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के स्थायीकरण और प्रमोशन के लिए विभागीय परीक्षाएं-2019 आठ से 18 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के परीक्षा भवन में होंगी। आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

जिन अधिकारियों के स्थायीकरण और प्रमोशन के लिए विभागीय परीक्षाएं होनी हैं, उनमें उत्तर प्रदेश सहकारी एवं पंचायत लेखा परीक्षा सेवा के अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी, स्टाम्प एवं निबंधन के अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी, गन्ना विकास विभाग के अधिकारी और राज्य प्रशिक्षण सेवा के अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed