{"_id":"617ab48761abf406073ad823","slug":"uppsc-health-department-got-23-forensic-experts-uppsc-released-direct-recruitment-selection-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : स्वास्थ्य विभाग को मिले 23 फोरेंसिक विशेषज्ञ,आयोग ने जारी किया सीधी भर्ती का चयन परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : स्वास्थ्य विभाग को मिले 23 फोरेंसिक विशेषज्ञ,आयोग ने जारी किया सीधी भर्ती का चयन परिणाम
Thu, 28 Oct 2021 08:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के तहत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी, श्रेणी-2 (लेवल-2) फोरेंसिक विशेषज्ञ के 75 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। हालांकि आयोग ने 25 पदों पर ही अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण 52 पद खाली रह गए।
विज्ञापन
आयोग ने फोरेंसिक विशेषज्ञ 75 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू छह एवं सात अक्तूबर को आयोजित किया था। 75 पदों में 32 पद अनारक्षित, 20 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 पद अनुसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जनजाति और सात पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित थे। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अनारक्षित श्रेण्ी के नौ, ओबीसी वर्ग के 20, अनुसूचित जाति श्रेणी के 15, अनुसूचित जनजाति श्रेणी का एक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित सात पद रिक्त रह गए, जिनके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों को फोरेंसिक विशेषज्ञ के पद पर सफल घोषित किया गया है, उनमें वेदांत कुलश्रेष्ठ, नवल कुमार सिंह, आदित्य सक्सेना, ऋषभ कुमार सिंह, अनिल यादव, आदित्य आनंद, शिंटो, विनोद कुमार केएन, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, भुवनेश सिंह, सुनील, प्रभात कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, कीर्ति वर्धन सिंह, अमरेंद्र कुमार, अभिषेक शर्मा, गुरदीप सिंह, अंकित कुमार, प्रदीप, सत्य प्रकाश दीक्षित, डॉ. कुलदीप पांडेय एवं रूप नारायण झा के नाम शामिल हैं। आयोग के उप सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के नाम के सामने औपबंधिक यानी प्रोविजनल शब्द अंकित है, उनका चयन आयोग में वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने का औपबंधिक रहेगा।
सहायक निदेशक के पद पर विनय का चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संस्कृति विभाग के तहत सहायक निदेशक (कलात्मक वस्तुएं) के एक अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इस पद पर विनय कुमार सिंह को चयनित घोषित किा गया है। साक्षात्कार 20 अक्तूबर को आयोजित किया गया था।
सहायक निदेशक के पद पर विनय का चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संस्कृति विभाग के तहत सहायक निदेशक (कलात्मक वस्तुएं) के एक अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इस पद पर विनय कुमार सिंह को चयनित घोषित किा गया है। साक्षात्कार 20 अक्तूबर को आयोजित किया गया था।