{"_id":"61534b788ebc3e0df94e622f","slug":"uppsc-health-department-gets-25-public-health-specialists","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC: स्वास्थ्य विभाग को मिले 25 पब्लिक हेल्थ स्पेशियलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC: स्वास्थ्य विभाग को मिले 25 पब्लिक हेल्थ स्पेशियलिस्ट
Tue, 28 Sep 2021 10:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के तहत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी, श्रेणी-2 (लेवल-2) पब्लिक हेल्थ स्पेशियलिस्ट के 30 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इनमें 13 पद अनारक्षित, आठ पद अन्य पिछड़ा वर्ग, छह पद अनुसूचित जाति एवं तीन पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। हालांकि अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण आयोग ने 25 पदों ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया है।
इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 13, 14 एवं 15 सितंबर को आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार के बाद आयोग ने 25 अभ्यर्थियों को श्रेष्ठताक्रम के अनुसार सफल घोषित किया है। इनमें वर्तिका अग्रवाल, उत्सव राज, अंकिता सिंह, स्मिता यादव, समीना अहमद, लाल दिवाकर सिंह, अशोक कुमार पटेल, खान इकबाल अकील, आकाश कुमार सिंह, अभिनव सिंह, कल्पना कुमारी, प्रेरणा श्रीवास्तव, पल्लवी पांडेय, दीपशिखा वर्मा, अरुण कुमार यादव, करन चौधरी, घोस अहमद, दीपेंद्र कुमार वर्मा, विजयश्री वर्मा, सुमैया अहमद, राकेश कुमार चक्रवर्ती, निशांत सिंह, अभिषेक कुमार बर्मन, रोहितास एवं प्रदीप कुमार चौधरी के नाम शामिल हैं।
आयोग के उप सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अनुसूचित जाति के दो पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित तीन पद खाली रह गए। इन पदों पर भर्ती के लिए पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।