फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Government schools and colleges will get 10,237 teachers next year, dates will be announced soon

UPPSC : राजकीय विद्यालयाें और महाविद्यालयों को अगले साल मिलेंगे 10,237 शिक्षक, जल्द घोषित होंगी तिथियां

Tue, 09 Sep 2025 10:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 10:38 AM IST
सार

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों व महाविद्यालयों को अगले वर्ष 10,237 नए शिक्षक मिल जाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएसी) की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
UPPSC: Government schools and colleges will get 10,237 teachers next year, dates will be announced soon
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों व महाविद्यालयों को अगले वर्ष 10,237 नए शिक्षक मिल जाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएसी) की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वर्ष 2026 के अंत तक एलटी ग्रेड शिक्षक, प्रवक्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है।

विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के 10,768 पदों पर भर्ती के लिए पिछला विज्ञापन मार्च-2018 में आया था। अब सात साल बाद एलटी ग्रेड शिक्षक के 7,466 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन आया है। इनमें पुरुष वर्ग के 4,860 एवं महिला वर्ग के 2,525 और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत 81 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आयोग जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित कर सकता है। वहीं, राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता के 1,518 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 सितंबर को पूरी होगी। आयोग ने इस भर्ती को भी अगले साल पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2020 में प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन आया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की तिथि भी जल्द घोषित होगी। उधर, राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,253 पदों पर भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

आवेदन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। आयोग ने इस बार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया है। पहली बार प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन होगा।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती व प्रवक्ता भर्ती प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से होगी। आयोग के सूत्रों का कहना है कि तीनों भर्तियों को प्रारंभिक परीक्षा की आयोजन तिथि से एक साल के भीतर पूरा कर लेने का लक्ष्य है। ऐसे में राजकीय विद्यालयों व महाविद्यालयों को वर्ष 2026 के अंत तक 10 हजार से अधिक नए शिक्षक मिलने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed