फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Government degree colleges will soon get two and a half thousand teachers

यूपीपीएससी : अशासकीय डिग्री कॉलेजों को जल्द मिलेंगे ढाई हजार शिक्षक

Mon, 14 Jun 2021 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Jun 2021 07:46 PM IST
सार

  • इस माह राजकीय डिग्री कॉलेजों में पांच सौ से अधिक शिक्षकों को मिल जाएगी नियुक्ति 
  • इस माह राजकीय डिग्री कॉलेजों में पांच सौ से अधिक शिक्षकों को मिल जाएगी नियुक्ति
  • अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भी जल्द पूरी होगी भर्ती

विज्ञापन
UPPSC: Government degree colleges will soon get two and a half thousand teachers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के राजकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द ही भर लिया जाएगा। एक तरफ राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पांच सौ से अधिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो चुकी है, वहीं, अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं और अब परीक्षा शुरू होने का इंतजार है। 
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 500 से अधिक पदों का चयन का परिणाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पिछले दिनों जारी कर चुका है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग अब तक ऑफलाइन माध्यम से होती थी, लेकिन महाविद्यालय आवंटन में गड़बड़ी की तमाम शिकायतें आने के बाद शासन ने पहली बार ऑनलाइन कांउसलिंग कराने का निर्णय लिया। ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उच्च शिक्ष निदेशालय की ओर से जारी किए गए ऑनलाइन काउंसलिंग के कार्यक्रम के अनुसार पूरी प्रक्रिया 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी और 16 जून को परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। यानी इसी माह सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पड़े असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 मई से प्रस्तावित थी, लेकिन कोविड के मद्देनजर परीक्षा स्थगित कर दी गई। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में पांच साल बाद असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर कोई नई भर्ती होने जा रही है। आयोग के सूत्रों के मुताबिक लिखित परीक्षा का आयोजन कराकर परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया इसी वर्ष ही पूरी की जानी है। वहीं, अगले वर्ष की शुरुआत में इंटरव्यू कराकर अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी है। ऐसे में आयोग जल्द ही लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed