फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC extends the date of application of PCS on May 23

पीसीएस मेंस के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, यूपीपीएससी ने दिया 24 तक मौका

Wed, 22 May 2019 09:56 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 May 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
UPPSC extends the date of application of PCS on May 23
प्रतीकात्मक तस्वीर
पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 23 मई तक बढ़ा दी गई है जबकि फॉर्म में संशोधन की तिथि बढ़ाकर 24 मई की गई है। वेबसाइट ओवरलोड होने पर पांच सौ से अधिक अभ्यर्थियों के फॉर्म न भर पाने के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने आयोग में प्रत्यावेदन देकर आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 16 मई निर्धारित थी। आयोग की वेबसाइट पर रात 12 बजे तक फॉर्म भरे जाने थे। 
विज्ञापन


पीसीएस मेंस में शामिल होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इनमें से 18500 अभ्यर्थियों ने आवदेन फॉर्म भरे जबकि 596 फॉर्म नहीं भर सके थे। फॉर्म न भर पाने के कारण तमाम अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा से वंचित हो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर लोड बढ़ गया था और वेबसाइट लगभग ठप हो गई थी। फॉर्म भरने से वंचित रह गए अभ्यर्थियों ने आयोग में प्रत्यावेदन देकर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी, जिसे आयोग ने मान लिया।
 

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए एक वैकल्पिक विषय एवं परीक्षा केंद्र के जिले का नाम ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 16 मई से बढ़ाकर 23 मई की गई है। 

वहीं, सभी स्तरों पर ऑनलाइन सूचना भरने के बाद सब्मिट करने एवं फॉर्मसेट को मुद्रित करने और यदि कोई त्रुटि प्रकाश में आती है तो उसके संशोधन की तिथि 22 मई से बढ़ाकर 24 मई की गई है।

सचिव के अनुसार अभ्यर्थियों को 29 मई को शाम पांच बजे तक या उससे पहले ऑनलाइन भरे गए फॉर्मेट को मुद्रित करके सभी जरूरी संलग्नकों के साथ हार्डकॉपी को एक लिफाफे में रखकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (परीक्षा अनुभाग-3), 10 कस्तूरबा गांधी मार्ग, प्रयागराज, पिन कोड नंबर-211018 के पते पर पंजीकृत डाक से भेजना है।

अभ्यर्थी चाहें तो व्यक्तिगत रूप से आयोग के गेट नंबर-3 पर स्थित डाक अनुभाग के पूछताछ काउंटर पर भी हार्डकॉपी उपलब्ध करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed