फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Exam: More than 19 lakh registrations for UPPSC exams, expected to reach 20 lakh

UPPSC Exam : यूपीपीएससी की परीक्षाओं के लिए 19 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, 20 लाख पहुंचने की उम्मीद

Tue, 07 Jan 2025 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 04:04 PM IST
सार

यूपीपीएससी की किसी भी परीक्षा में आवेदन के लिए ओटीआर अनिवार्य है। ओटीआर नंबर प्राप्त किए बिना अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाते हैं। सहायक अभियंता के 604 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने से पहले ओटीआर की संख्या 18.86 लाख के आसपास थी।

विज्ञापन
UPPSC Exam: More than 19 lakh registrations for UPPSC exams, expected to reach 20 lakh
UPPSC - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 19 लाख से ऊपर पहुंच गई है। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के कारण ओटीआर की संख्या तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन

यूपीपीएससी की किसी भी परीक्षा में आवेदन के लिए ओटीआर अनिवार्य है। ओटीआर नंबर प्राप्त किए बिना अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाते हैं। सहायक अभियंता के 604 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने से पहले ओटीआर की संख्या 18.86 लाख के आसपास थी, जो अब बढ़कर 19 लाख सात हजार 41 तक पहुंच गई है। सहायक अभियंता भर्ती लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद तकरीबन 21 हजार नए अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं।

विज्ञापन

आयोग ने 17 दिसंबर 2024 को सहायक अभियंता भर्ती का विज्ञापन जारी किया था और उसी दिन से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी लेकिन संभावित विज्ञापन की सूचना आयोग ने पहले ही जारी कर दी थी। ऐसे में हजारों अभ्यर्थी आवेदन शुरू होने से पहले ही ओटीआर करा चुके थे। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 है। ऐसे में ओटीआर की संख्या अभी और तेजी से बढ़ेगी। यह संख्या 20 लाख से आसपास पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग वर्ष 2025 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की तैयारी भी कर रहा है, जिसमें एलटी ग्रेड शिक्षक, प्रवक्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर, खंड शिक्षा अधिकारी समेत कई नई भर्तियां शामिल की जा सकतीं हैं। इन भर्ती परीक्षाओं में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। ऐसे में नई भर्तियों के विज्ञापन जारी होने के बाद ओटीआर की संख्या काफी तेजी से बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed