फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Eligible candidates not found on 46 posts of Dermatologist, 29 candidates successful

UPPSC : डर्मेटोलॉजिस्ट के 46 पदों पर नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी, 29 अभ्यर्थी सफल 

Wed, 13 Oct 2021 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Oct 2021 08:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने साक्षात्कार के बाद जारी किया अंतिम परिणाम, -75 पदों के सापेक्ष 29 अभ्यर्थियों का परिणाम जारी, शेष पदों पर पुर्नविज्ञापन की संस्तुति।

विज्ञापन
UPPSC: Eligible candidates not found on 46 posts of Dermatologist, 29 candidates successful
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने बुधवार शाम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के अंतर्गत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी श्रेणी-टू के डर्मेटोलॉजिस्ट पद का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। 29 अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम में सफल घोषित किया गया है, जबकि योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण आयोग ने 46 पदों पर पुर्नविज्ञापन के लिए संस्तुति की है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में एलोपैथिक चिकित्साधिकारी श्रेणी-2 के तहत डर्मेटोलॉजिस्ट के 75 पदों के लिए विज्ञापन निकाला था। इसके लिए अभ्यर्थियों से आयोग ने ऑनलाइन आवेदन मांगा था। इसमें अनारक्षित श्रेणी के लिए 32, ओबीसी के लिए 20 पद, एससी के लिए 15 पद, एसटी के लिए 1 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 7 पद, 15 पद महिलाओं के लिए, 1पद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और 3 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित था।

विज्ञापन

 

इसके लिए आयोग की ओर से छह और सात अक्तूबर को साक्षात्कार लिया गया था। साक्षात्कार के बाद 29 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अनारक्षित श्रेणी के 32 पदों के सापेक्ष श्रेष्ठता क्रम में उपलब्ध 29 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग ने अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण के अनारक्षित श्रेणी के तीन, ओबीसी के 20, एससी के 15, एसटी के 01, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आरक्षित 07 पदों को अग्रनीत करते हुए नियमानुसार पुर्नविज्ञापन के लिए संस्तुति की है। उपसचिव विनोद कुमार सिंह के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों के नाम के सम्मुख औपबंधिक अंकित है, उनका चयन औपबंधिक रूप से हुआ है तथा उनका चयन आयोग द्वारा वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने तक औपबंधिक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed