फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Despite the post being vacant, two big recruitments including APS missing from the calendar

यूपीपीएससी : पद खाली होने के बावजूद एपीएस सहित दो बड़ी भर्तियां कैलेंडर से गायब

Mon, 24 Jan 2022 08:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 08:17 PM IST
सार

एलटी ग्रेड शिक्षक के 10768 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन जारी किया गया था। चार साल से कोई नई भर्ती नहीं आई है, जबकि हजारों की संख्या में पद रिक्त पड़े हैं। सूत्रों के अनुसार यूपीपीएससी को एलटी ग्रेड शिक्षक के तकरीबन 1200 पदों का अधियाचन प्राप्त हो चुका है, लेकिन नया विज्ञापन जारी नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
UPPSC: Despite the post being vacant, two big recruitments including APS missing from the calendar
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने वर्ष 2022 का भर्ती परीक्षा कैलेंडर तो जारी कर दिया, लेकिन इसमें दो महत्वपूर्ण भर्तियों को जगह नहीं दी। इनमें एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती शामिल हैं। इन दोनों भर्तियों के लिए आयोग को पदों का अधियाचन काफी पहले मिल चुका है और अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आए दिन आयोग में ज्ञापन देते रहते हैं।

विज्ञापन



एलटी ग्रेड शिक्षक के 10768 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन जारी किया गया था। चार साल से कोई नई भर्ती नहीं आई है, जबकि हजारों की संख्या में पद रिक्त पड़े हैं। सूत्रों के अनुसार यूपीपीएससी को एलटी ग्रेड शिक्षक के तकरीबन 1200 पदों का अधियाचन प्राप्त हो चुका है, लेकिन नया विज्ञापन जारी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



कुछ दिनों पहले इस पर अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन सौंपा था। अभ्यर्थी चाहते थे कि यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले विज्ञापन जारी कर दिया। अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया गया था कि आचार संहिता का इस भर्ती पर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि शासन स्तर से भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि आयोग को पदों का अधियाचन मिल चुका है और भर्ती में कोई बाधा भी नहीं है। ऐसे में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को परीक्षा कैलेंडर में शामिल करना चाहिए था। कैलेंडर में इस भर्ती को शामिल न किए जाने के कारण अभ्यर्थियोें में भर्ती को लेकर असमंजस की स्थिति है।

इंतजार में अभ्यर्थी हो गए हैं ओवरएज

आयोग के कैलेंडर में एपीएस भर्ती को भी जगह नहीं दी गई है, जबकि आयोग को तीन साल पहले ही एपीएस के तकरीबन ढाई सौ पदों का अधियाचन प्राप्त हो चुका है। नए विज्ञापन के इंतजार में तमाम अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं।


एपीएस की पिछली भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया गया था, जिसमें गड़बड़ी सामने आने के बाद आयोग ने भर्ती परीक्षा को ही निरस्त कर दिया। आयोग ने पुनर्विज्ञापन तो जारी किया, लेकिन पुनर्परीक्षा में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दिया जा रहा है, जिन्होंने पूर्व में आवेदन किए थे।


अभ्यर्थी दीपक कुशवाहा, वशिष्ठ त्रिपाठी, सुनील पाल, बादल भारतीया, उमेश चंद्र पांडेय का कहना है कि नौ साल से भर्ती के इंतजार में कई अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं। आयोग के पास वर्षों से रिक्त पदों का अधियाचन पड़ा है, इसके बावजूद आयोग ने अपने कैलेंडर में भर्ती को जगह नहीं दी, जबकि इस भर्ती को प्रमुखता के साथ कैलेंडर में शामिल किया जाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed