फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC demand for PCS- J application

यूपीपीएससी ने पीसीएस-जे के लिए मांगे आवेदन

Sat, 30 Jul 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (पीसीएस-जे) 2016 के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। कुल 218 पदों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। हालांकि, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त है।
विज्ञापन


आयोग को इन पदों के लिए अधियाचन काफी पहले मिल चुका था, लेकिन आरक्षण के क्रम में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध बन गया था। ऐसे में आवेदन में देरी हुई। हालांकि, अब गतिरोध दूर हो गया है। कुल 218 में 111 पद सामान्य वर्ग के हैं। ओबीसी के 58, एससी के 45 और एसटी के चार पद हैं। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 16 अक्तूबर को प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा 18 को शुरू होगी।
विज्ञापन


अब आरओ-एआरओ भर्ती की तैयारी
आयोग की ओर से जल्द ही समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कैलेंडर के अनुसार पीसीएस-जे के बाद 27 नवंबर को आरओ-एआरओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed