{"_id":"5e2071288ebc3e4ad74f7b40","slug":"uppsc-controversy-over-font-in-computer-programmer-type-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससीः कंप्यूटर प्रोग्रामर टाइप टेस्ट में फॉन्ट पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससीः कंप्यूटर प्रोग्रामर टाइप टेस्ट में फॉन्ट पर विवाद
Thu, 16 Jan 2020 07:50 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Jan 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
uppsc
कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्रेड-बी 2019 की कंप्यूटर पर आयोजित होने वाली टाइप टेस्ट परीक्षा को लेकर नया विवाद सामने आया है। परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद स्पष्ट हुआ कि अभ्यथियों को क्रुति देव फॉन्ट में टाइप टेस्ट देना है, बल्कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने मंगल फॉन्ट में तैयारी कर रखी है। अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन देकर मांग की है कि टाइप टेस्ट में क्रुति देव के साथ मंगल फॉन्ट को भी लागू किया जाए।
कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्रेड-बी 2019 का टाइप टेस्ट 19 जनवरी को प्रस्तावित है। सप्ताह भर पहले ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। आयोग ने 28 मार्च 2019 को इस परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था। राहुल कपूर एवं अन्य अभ्यर्थियों का कहना है कि विज्ञापन में यह जानकारी नहीं दी गई थी कि टाइप टेस्ट किस फॉन्ट में होगा। आयोग ने अब 19 जनवरी को होने वाले टाइप टेस्ट का प्रवेश पत्र जारी किया, जिसमें बताया गया है कि परीक्षा क्रुति देव फॉन्ट पर होगी।
बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने मंगल फॉन्ट पर टाइप टेस्ट की तैयारी की है। मंगल हिंदी फान्ॅट को भारत सरकार ने विकसित किया है और इस बढावा दिया जाता है। यह फॉन्ट सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में पहले से इंस्टॉल रहता है और इसका प्रयोग अधिकतर सरकारी एवं निजी संस्थानों के साथ सभी ऑनलाइन डिजिटल पोर्टल्स में भी होता है।
विज्ञापन
पिछले दिनों पुलिस विभाग में हुई कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में भी क्रुति देव के साथ मंगल फॉन्ट का विकल्प अभ्यर्थियों को मिला था। वहीं, आयेाग ने अब आरओ/एआरओ-2017 के टाइप टेस्ट की तिथि जारी की थी, उसे पहले अलग से नोटिस जारी कर स्पष्ट किया गया था कि परीक्षा क्रुति देव फॉन्ट पर होगी। अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की है कि कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्रेड-बी 2019 के टाइप टेस्ट में मंगल फॉन्ट को भी शामिल किया जाए। परीक्षा को बहुत कम समय बाकी रह गया है। ऐसे में क्रुति देव फॉन्ट पर तैयारी नहीं की जा सकती। अभ्यर्थियों ने इस मामले पर बात करने के लिए आयोग अध्यक्ष से भी समय मांगा है लेकिन अभ्यथियों को अभी समय नहीं मिला है।
आरओ/एआरओ अभ्यर्थियों के चयन मानकों में विसंगति
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर आरओ/एआरओ-2017 का टाइप टेस्ट 18 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें भी आयोग ने टाइप टेस्ट में अभ्यर्थियों के चयन के लिए जो मानक अपनाए, उनमें विसंगति है। एआरओ अभ्यर्थी रोहित सिंह का कहना है कि उनके एक साथी ने कानपुर विश्वविद्याल से ‘ओ’ लेवल का कंप्यूटर सर्टिफिकेट प्राप्त किया और उसे टाइप टेस्ट के लिए अर्ह माना गया लेकिन रोहित एवं अन्य लोगों ने भी कानपुर विश्वविद्यालय से ही यह सर्टिफिकेट प्राप्त किया लेकिन उन्हें टाइप टेस्ट के लिए चयनित नहीं किया गया। अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन देकर मांग की है कि इस विसंगति को दूर किया जाएगा।